खबर पल पल की

July 4, 2025 8:17 am

खबर पल पल की

July 4, 2025 8:17 am

भाजपा युवा मोर्चा ने नेशनल हेराल्ड घोटाले को लेकर राहुल गांधी, सोनिया गांधी नेताओं का पुतला फूंका

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बीबीनगर। नेशनल हेराल्ड घोटाले को लेकर आज भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया और कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी तथा राहुल गांधी का पुतला दहन कर विरोध जताया।

आयोजन डीएवी फ्लाईओवर के नीचे किया गया, जहां भाजयुमो के सैकड़ों कार्यकर्ता एकत्रित हुए और जमकर नारेबाजी की।

प्रदर्शन के दौरान जिलाध्यक्ष दिवाकर सिंह ने कहा कि नेशनल हेराल्ड घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) द्वारा सोनिया गांधी और राहुल गांधी के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की गई है, जो इस बात का प्रमाण है कि देश का कानून सबके लिए समान है और भ्रष्टाचार करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। ये देश का दुर्भाग्य है जिस पार्टी पर देशवासियों ने विश्वास कर देश की बागडोर सौंपी, उसी पार्टी ने देश की जनता की सम्पत्ति को सरकार में रहकर अपनी निजी सम्पत्ति बना लिया।
ये कांग्रेस पार्टी की देश विरोधी नीति का जीता जागता उदाहरण है।

जिला महामन्त्री कृष्णपाल सिंह (केपी) ने कहा कि कांग्रेस पार्टी को यदि सच में न्यायपालिका और संविधान पर विश्वास है, तो उसे जांच एजेंसियों का सहयोग करना चाहिए, न कि सड़कों पर उतरकर ईडी के खिलाफ प्रदर्शन करना चाहिए।
कांग्रेस पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि जांच एजेंसियों की निष्पक्ष कार्यवाही को झूठा बताने वाले कांग्रेस कार्यकर्ता दरअसल अपनी चोरी पकड़े जाने के डर से बौखलाए हुए हैं। उन्होंने कहा कि सत्य को दबाया नहीं जा सकता और जल्दी ही भ्रष्टाचारियों का असली चेहरा जनता के सामने आ जाएगा।

भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि कांग्रेस पार्टी ने जांच प्रक्रिया में बाधा पहुंचाने का प्रयास जारी रखा, तो पूरे प्रदेश में विरोध और उग्र रूप ले सकता है। उन्होंने केंद्र सरकार की जांच एजेंसियों पर भरोसा जताते हुए कहा कि यह कार्रवाई कानून के तहत की जा रही है और देश की जनता भ्रष्टाचारियों को माफ नहीं करेगी।

इस मौके पर जिला मंत्री भाजयुमो रजत सिंह, अग्रसेन मंडल अध्यक्ष आकाश पंडित , मंडल महामंत्री जितेन्द्र राणा, प्रशान्त ठाकुर, सूर्या शर्मा, प्रतीक शर्मा, अंकित चौधरी, मनीष कपासिया, रोहित चौधरी, प्रयांक कोशिश, काशी राठौर आदि उपस्थित रहे।

Vishal Gupta
Author: Vishal Gupta

संवाददाता बीबीनगर

2
0

Leave a Comment

Read More

17
Default choosing

Did you like our plugin?

Read More

error: Content is protected !!