खबर पल पल की

July 1, 2025 11:08 pm

खबर पल पल की

July 1, 2025 11:08 pm

भाकियू की मासिक पंचायत आयोजित

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बीबीनगर। भारतीय किसान यूनियन (लोकहित) अराजनैतिक संगठन की मासिक पंचायत आयोजित की गई। पंचायत में सिंभावली शुगर मिल के मैनेजर भी मौजूद रहे।
मंगलवार को भाकियू (लोकहित) की मासिक पंचायत सहकारी संघ कार्यालय पर आयोजित की गई। पंचायत में कार्यकर्ताओं ने संगठन विस्तार व किसानों की समस्याओं पर विचार विमर्श किया गया। पंचायत में सिंभावली शुगर मिल के केन डेवलपमेंट मैनेजर कुशल वीर सिंह भी पहुंचे। जिलाध्यक्ष कपिल सिरोही ने बताया कि किसानों को कुशलवीर सिंह ने गन्ने में आ रही बीमारी और उसकी रोकथाम के विषय में भी अहम जानकारियां दी। बताया कि दिसंबर 2024 तक का बकाया गन्ना भुगतान इसी सप्ताह किसानों को मिल जायेगा। पंचायत की अध्यक्षता जयकरण सिंह व संचालन बिन्नू मोहन ने किया। इस मौके पर मंडल प्रभारी अमरजीत सिंह, रविंद्र सिंह, विजेंद्र धनकड़, नेपाल मलिक, रोहतास सिंह, भगवत सिंह, सूबेदार महेंद्र सिंह, चंद्र बोस आदि लोग उपस्थित रहे।

Vishal Gupta
Author: Vishal Gupta

संवाददाता बीबीनगर

1
0

Leave a Comment

Read More

17
Default choosing

Did you like our plugin?

Read More

error: Content is protected !!