खबर पल पल की

July 4, 2025 4:04 am

खबर पल पल की

July 4, 2025 4:04 am

मामों में किया जा रहा है भव्य श्री रामचरित मानस पाठ आयोजन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कासगंज। क्षेत्र के गांव मामों में एक भव्य श्री रामचरित मानस पाठ आयोजन किया जा रहा है, जिसमें पंडित शशिधर शास्त्री द्वारा अखंड रामायण का पाठ मंत्रोच्चारण के साथ शुरू किया गया है। इस आयोजन में पंडित ललित मिश्रा अपने मुखारबिंद से अखंड रामायण पाठ कर रहे हैं, जबकि संगीत में प्यानो पर विजय उपाध्याय और ड्रम पर बदख गुरु प्रस्तुति दे रहे हैं। ढोलक पर संजय सोरों वाले भी साथ दे रहे हैं।

आयोजन दिनांक बुधवार को समय सुबह 11 बजे से किया जा रहा है जो 24 घंटे अनवरत किया जाएगा।

आपको बता दें, इस आयोजन में भक्ति और संगीत का संगम देखने को मिल रहा है, जो लोगों के लिए एक अद्वितीय अनुभव है। अखंड रामायण पाठ के माध्यम से लोगों को भगवान राम की कथा सुनने का अवसर मिल रहा है, जो उनके जीवन को सकारात्मक दिशा में प्रेरित कर सकती है। इस आयोजन की विशेषता यह है कि इसमें संगीत और भक्ति का अद्भुत संगम है, जो लोगों को आकर्षित कर रहा है। पंडित ललित मिश्रा की मधुर आवाज और संगीतकारों की प्रस्तुति लोगों को मंत्रमुग्ध कर रही है।

गौरव कुमार
Author: गौरव कुमार

जिला प्रभारी कासगंज

1
0

Leave a Comment

Read More

17
Default choosing

Did you like our plugin?

Read More

error: Content is protected !!