–19 कोर्ट रूम बिल्डिंग जिला एवं सत्र न्यायालय बुलंदशहर में न्यायमूर्ति जे जे मुनीर प्रशासनिक न्यायाधीश बुलंदशहर द्वारा फीता काटकर किया उद्घाटन
–जनपद न्यायाधीश के द्वारा बिल्डिंग के उद्घाटन के अवसर पर किया गया हवन यज्ञ
बुलंदशहर। जनपद न्यायालय में नई बिल्डिंग बनने का कार्य काफी दिनों से चल रहा था जो पूर्ण हो गया। इसमें 19 कोर्ट रूम बनाए गए। जिसका उद्घाटन आज शाम न्यायमूर्ति अरुण भंसाली चीफ जस्टिस इलाहाबाद उच्च न्यायालय में न्यायमूर्ति मनोज कुमार गुप्ता की उपस्थिति में अध्यक्ष इंफ्रास्ट्रक्चर समिति वरिष्ठ न्यायाधीश इलाहाबाद द्वारा उच्च न्यायालय से वर्चुअल के माध्यम से किया गया। जिसमें न्यायमूर्ति जे जे मुनीर प्रशासनिक न्यायाधीश बुलंदशहर न्यायाधीश उच्च न्यायालय इलाहाबाद द्वारा जिला एवं सत्र न्यायाधीश बुलंदशहर मनजीत सिंह श्यौरान की उपस्थिति में फीता काटकर उद्घाटन किया। जिसमें हवन यज्ञ का आयोजन किया गया।
न्यायमूर्ति प्रशासनिक जज बुलंदशहर द्वारा जनपद न्यायाधीश द्वारा बुके देकर स्वागत किया गया तथा कोर्ट रूम का निरीक्षण किया। बताया गया कि कोर्ट रूम बनने से न्यायाधीशगण, अधिवक्तागण एवं वादकारियों को किसी कठिनाई का सामना नहीं करना पड़ेगा। शीघ्र न्याय मिलने में मदद मिलेगी। न्यायालय में प्रतीक्षा में चल रहे वादों का निस्तारण करने में तेजी आएगी।
कार्यक्रम में न्यायमूर्ति प्रशासनिक अधिकारी बुलंदशहर की धर्मपत्नी तथा जनपद न्यायाधीश की धर्मपत्नी सहित प्रधान परिवार न्यायालय एवं मोटर व्हीकल एक्ट न्यायाधीश और अन्य न्यायाधीशगण डिस्ट्रिक्ट एवं सिविल बार संगठन के पदाधिकारीगण, प्रोजेक्ट मैनेजर रंजीत कुमार व अधिवक्तागण शामिल हुए।

Author: The Hindustan Times
Admin@The hindustan times