खबर पल पल की

April 30, 2025 12:22 pm

खबर पल पल की

April 30, 2025 12:22 pm

पटियाली में आयोजित हुआ सेवानिवृत्त शिक्षक सम्मान समारोह

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

–शिक्षक सदैव पूज्यनीय हैं और रहेंगे – नीरज शर्मा

–प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिह्न देकर किया सम्मानित

 

पटियाली (कासगंज)

कासगंज। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ पटियाली के तत्वाधान में ब्लॉक संसाधन केंद्र पटियाली के सभागार में सेवानिवृत शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष भाजपा कासगंज नीरज शर्मा, विशिष्ट अतिथि पूर्व सदस्य उच्चतर शिक्षा सेवा चयन आयोग नीरज किशोर मिश्र, जिला उपाध्यक्ष भाजपा संजीव चौहान, पूर्व उप प्राचार्य डायट दीवान सिंह, प्रधानाचार्य वेदराम तराई इंटर कॉलेज संजीव सिंह, वरिष्ठ नेता नरेंद्र परमार व आकाशदीप वर्मा रानू ने संयुक्त रूप से मां शारदे के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। सभी अतिथियों का माल्यार्पण, पगड़ी, बैज एवं अंगवस्त्र भेंट कर स्वागत किया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष नीरज शर्मा ने कहा कि शिक्षक कभी रिटायर नहीं होता बल्कि सेवानिवृत्ति के बाद उसकी परिवार एवं समाज के प्रति जिम्मेदारी और अधिक बढ़ जाती है। शिक्षक सदैव पूज्यनीय हैं और रहेंगे। नीरज किशोर मिश्र ने कहा कि शिक्षक वास्तव में बच्चों के भविष्य निर्माता हैं। उन्हें समाज में सम्मान की दृष्टि से देखा जाता है। वहीं सेवानिवृत्त हुए पूर्व उप प्राचार्य डायट दीवान सिंह अपने संबोधन के दौरान भावुक नजर आए। साथ ही सेवानिवृत्ति पाने वाले शिक्षक शहनवाज हुसैन एवं महेश चंद्र वर्मा को भी अतिथियों ने फूलमाला, पगड़ी, पटका, प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। इसके साथ ही विज्ञान प्रदर्शनी में प्रथम स्थान पाने वाले छात्र अर्पित एवं तृतीय स्थान पाने वाली छात्रा प्रगति को जिलाध्यक्ष नीरज शर्मा ने सम्मानित किया। एआरपी के रूप में अपनी सेवाएं देने वाले डॉ चंद्रदेव दीक्षित, अरविंद यादव, सत्येंद्र सिंह, मनीष चौहान एवं तलकीन हुसैन को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान संचालन का दायित्व निभा रहे जितेंद्र कविराज ने अपने मुक्तकों से जमकर तालियां बटोरी। अंत में कार्यक्रम आयोजक उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला संयोजक अरविंद शर्मा, ब्लॉक संरक्षक डॉ चंद्रदेव दीक्षित, सुशील कुमार सिंह, अध्यक्ष डॉ अमित द्विवेदी, मंत्री वीरेंद्र सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अरविंद यादव, उपाध्यक्ष राजेश द्विवेदी, सत्येंद्र सिंह व रीतेश शर्मा आदि पदाधिकारियों ने सभी अतिथियों का आभार एवं स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।

इस दौरान आशादेवी, दौलतराम, विष्णु सिंह, विष्णु शर्मा, अवधेश शाक्य, राजेश श्रीवास्तव, दीपक कुमार, वीरेंद्र सिंह, आशीष, कैलाश श्रीवास्तव व सुनील कुमार सहित बड़ी संख्या में शिक्षक मौजूद रहे।

 

Santosh Kumar
Author: Santosh Kumar

ब्यूरो चीफ : कासगंज

1
0

Leave a Comment

Read More

16
Default choosing

Did you like our plugin?

Read More

error: Content is protected !!