खबर पल पल की

April 30, 2025 11:05 pm

खबर पल पल की

April 30, 2025 11:05 pm

जिला विज्ञान क्लब ने आयोजित की जनपदीय विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

–आवश्यकता और वैज्ञानिक सोच देती है आविष्कार को जन्म: :डीएम

–वैज्ञानिक सोच पैदा करने के लिए जिला विज्ञान क्लब एक श्रेष्ठ पायदान :एमएलसी रजनीकांत महेश्वरी

कासगंज। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशन में श्री गणेश इण्टर कॉलेज में जनपद स्तरीय विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता का आयोजन किया। जिसमें 220 बाल वैज्ञानिकों ने 156 विज्ञान मॉडलों की प्रस्तुति दी। प्रतियोगिता का आयोजन जिला विज्ञान क्लब के द्वारा किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि एमएलसी रजनीकान्त माहेश्वरी, कार्यक्रम अध्यक्ष जिलाधिकारी मेधा रूपम, विधायक सदर देवेंद्र राजपूत, सीडीओ सचिन द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर एवं मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यापर्ण व दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया।

जेपी पब्लिक एकेडमी की छात्राओं ने गणेश वंदना की मनमोहक प्रस्तुति दी। सभी अतिथियों को कार्यक्रम संयोजक डॉ. जयन्त कुमार गुप्ता एवं प्रधानाचार्य एचपीएन दुबे ने बुके, माला, शॉल एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया।

जिलाधिकारी मेधा रूपम ने विज्ञान प्रदर्शनी का महत्व बताते हुए कहा कि आवश्यकता और वैज्ञानिक सोच से नए आविष्कार के जन्म होते हैं। उन्होंने एक प्रसंग में बताया कि केरल में एक द्वीप पर नाव से लोगों का आवागमन होता था। नाव दिन में दो बार ही सरकार के द्वारा संचालित की जाती थी। एक बार गर्भवती महिला को प्रसव पीड़ा होने पर उसे समय से नाव न मिल पाने के कारण अस्पताल नहीं ले जाया जा सका। इससे महिला बच्चे दोनों की मौत हो गई। इसके बाद एक सीनियर आईएएस अधिकारी ने वैज्ञानिक दृष्टिकोण दिखाते लोगों से विकल्प तलाशना शुरू किया। इसके बाद वहां एक विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। जिसमें हेलीकॉप्टर के संचालन का विकल्प मिला। उन्होंने कहा कि विज्ञान प्रदर्शनी से नए विचार और आइडिया मिलते हैं।

एमएलसी रजनीकांत माहेश्वरी ने कहा कि विज्ञान प्रदर्शनी में बच्चों ने जो स्मार्ट हेंडीकेप्ट चेयर, आर्मर ड्रोन, रिन्यूबल सोलर एनर्जी, हाईड्रो पावर प्लांट, मॉडीफाइड रेलवे क्रासिंग गेट, बायो एनर्जी, मल्टीपरपज रोबोटिक व्हीकल आदि के मॉडल प्रस्तुत किए हैं वह काफी सराहनीय है। उन्होंने कहा कि जिला विज्ञान क्लब जनपद में विद्यार्थियों एवं जनमानस के मध्य वैज्ञानिक गतिविधियों से वैज्ञानिक सोच और विज्ञान के प्रति रूचि बढ़ाने के लिए सराहनीय कार्य कर रहा है। मुख्य अतिथि एमएलसी रजनीकांत माहेश्वरी, जिलाधिकारी मेधा रूपम, सीडीओ सचिन एवं अन्य अतिथियों ने विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी का अवलोकन किया। कार्यक्रम का संचालन अभिषेक पाण्डेय और राजबहादुर ने किया। जिला विज्ञान क्लब समन्वयक डॉ. जयन्त कुमार गुप्ता ने सभी का आभार व्यक्त किया।

 

इस दौरान उपजिलाधिकारी सदर न्यायिक कोमल पंवार, उपजिलाधिकारी अनेग सिंह, भाजपा जिला महामंत्री नीरज शर्मा, प्रधानाचार्य एचपीएन दुबे, कैप्टन आलोक कुमार दुबे, दीपराज माहेश्वरी, सुधीर मिश्रा, डॉ. बीपी मौर्या, डॉ. पूजा, मदनचंद्र राजपूत, आशीष वर्मा, विमल कुमार सिंह, दुर्वेश कुमार, अनुज माहेश्वरी, अजय माहेश्वरी एवं जनपद के विज्ञान शिक्षक एवं शिक्षकाएं आदि मौजूद रहे।

Akshit Agarwal
Author: Akshit Agarwal

सीनियर एडिटर

2
0

Leave a Comment

Read More

16
Default choosing

Did you like our plugin?

Read More

error: Content is protected !!