खबर पल पल की

April 30, 2025 8:25 pm

खबर पल पल की

April 30, 2025 8:25 pm

रोटरी क्लब ऑफ न्यू गाजियाबाद ने जरूरतमंदों को बांटे कंबल 

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

स्याना। क्षेत्र के गांव वैरफिरोजपुर में रोटरी क्लब ऑफ न्यू गाजियाबाद द्वारा बृहस्पतिवार को कंबल वितरण समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि विधायक देवेंद्र सिंह लोधी व एसडीएम गजेंद्र सिंह ने जरूरतमन्दों को कंबल वितरित किया। कंबल लेने के लिए कई गांवों के काफी संख्या में बुजुर्ग पहुंचे थे। ठंड में कंबल मिलते ही गरीबों के चेहरे खिल गए।
विधायक ने कहा कि निर्धन व निर्बलों की सहायता मानव हित में पुण्य कार्य हैं। निर्धन व निर्बलों की सहायता से आत्मबल की प्राप्ति होती हैं तथा लोगो में अच्छा संदेश भी जाता हैं। एसडीएम ने कहा कि गरीबों की सहायता करना रोटरी क्लब ऑफ न्यू गाजियाबाद का एक सराहनीय कदम हैं। क्लब सचिव गौरव त्यागी ने कहा ठंड से बचाव के लिए जरूरतमंदों को कंबल वितरित किया जा रहा है। कार्यक्रम की अध्यक्षता क्लब अध्यक्ष एनए बर्नी व संचालन बार एसोसिएशन एल्डर कमेटी अध्यक्ष खेमराज सिंह त्यागी ने किया। इस दौरान नायब तहसीलदार बालेश्वर शर्मा, भाजपा मंडल अध्यक्ष संदीप त्यागी, पंकज त्यागी, जाकिर उल हक, कैलाशचंद लोधी व देवेंद्र प्रधान आदि मौजूद रहे।
The Hindustan Times
Author: The Hindustan Times

Admin@The hindustan times

2
0

Leave a Comment

Read More

16
Default choosing

Did you like our plugin?

Read More

error: Content is protected !!