बुलन्दशहर। उत्तर प्रदेश के जनपद बुलंदशहर में सनातन धर्म रक्षा समिति बुलन्दशहर ने बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचारों व बांग्लादेश में हिंदुओं के मंदिरों और घरों पर हमले, हिंसा और उत्पीड़न की अनेकों घटनाएं व उनके मौलिक अधिकारों को लेकर जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन दिया।
ज्ञापन निम्न बिंदुओं को लेकर दिया गया।
• मंदिरों पर हमले बांग्लादेश में हिंदू मंदिरों पर हमले हुए है। जिनमें तोड़फोड़, मूर्तियों का अपमान और आगजनी शामिल है। 51% हिंसा पर हुई 69 मंदिरो पर पूजा के समय आक्रमण हुआ।
• घरों पर तोड़फोड़ और लूटपाट हिंदू समुदाय के घरों में तोड़फोड़ की गई है। और उनकी संपत्ति लूटी गई है।
• हिंसा और हत्याएं : हिंदू समुदाय के लोगों पर हमले हुए है। और कई लोगों की हत्या भी की गई है। 1500 हिंदू शिक्षकों को इस्तीफा देना पड़ा।
• धर्म परिर्वतन के लिए दबावः हिंदू समुदाय के लोगों पर धर्म परिवर्तन के लिए दबाव डाला जा रहा है।
• सरकारी संरक्षण का अभाव बांग्लादेश सरकार इन घटनाओं को रोकने में नाकाम रही है। और पीड़ितों को न्याय नहीं मिल पा रहा है।
कार्यक्रम का आयोजन सनातन धर्म रक्षा समिति द्वारा किया गया।
इस कार्यक्रम में मुख्य वक्ता प्रोफेसर डॉक्टर रूप नारायण, संचालन अक्षय प्रताप अक्षय, कार्यक्रम अध्यक्ष गजेंद्र सिंह आर्य, शैलेश गर्ग (गायत्री परिवार), अशोक कुमार (युग प्रवर्तक गायत्री परिवार), चिरंजीलाल (आर्य समाज), मलिक ब्रह्माकुमारी व दुष्यंत कुमार (पूर्व सैनिक) मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

Author: The Hindustan Times
Admin@The hindustan times