(अक्षित अग्रवाल)
स्याना। नगर में तीज महोत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया। हरियाली तीज पर्व पर आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किये। रविवार को नगर के एक रेस्टोरेंट में आयोजित हरियाली तीज महोत्सव का शुभारंभ संयोजिका रुचि अग्रवाल व रति रस्तौगी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ववलित कर किया। इस दौरान महिलाओं ने डांस प्रतियोगिता, सामूहिक नृत्य, पासिंग पिलो, तंबोला गेम, म्यूजिकल चेयर, क्विज गेम व बिंदी प्रतियोगिता आदि प्रतियोगिताओ में बढ़ चढ़कर भाग लिया जिसमें विजेता प्रतिभागियो को पुरस्कृत किया गया। भाजपा महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष सीमा रस्तौगी, छवि रस्तौगी, सोनिया राय, रुचि राय, प्रियंका सिंघल, नीलम रस्तौगी व चेरी त्यागी आदि मौजूद रहे।


Author: Akshit Agarwal
सीनियर एडिटर