खबर पल पल की

May 1, 2025 4:47 am

खबर पल पल की

May 1, 2025 4:47 am

नोएडा जाने से रोकने पर किसान टोल प्लाजा पर गरजे किया जाम

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

-पुलिस ने नोएडा जा रहे कार्यकर्ताओं को टोल पर रोका किसानों ने लगाया जाम

-किसानों के टोल पर बैठने से जाम के कारण हाईवे पर लगा भीषण जाम

हापुड़। संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर नोएडा जा रहे भाकियू कार्यकर्ताओं को पुलिस ने टोल प्लाजा पर बैरिकेटिंग कर रोक दिया। जिस कारण पुलिस और किसानों में धक्का मुक्की भी हुई।
बता दें हापुड़ से किसानों के कई दल नोएडा में किसानों की गिरफ्तारी के बाद आंदोलन में भाग लेने जा रहे थे। जिसको लेकर पुलिस प्रशासन के द्वारा किसानों को रोकने के लिए बैरिकेटिंग करनी पड़ी। परंतु बुधवार को नोएडा जाने के लिए टोल प्लाजा पर पहुंचे किसानों को पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था का हवाला देते हुए रोक दिया। जिसके बाद किसान यूनियन के कई दल के नेताओं ने टोल प्लाजा पर धरना देते हुए कब्जा कर लिया। किसान सड़कों पर बैठ गए। जिस कारण हाईवे पर किलोमीटरों लंबा जाम लग गया। वहीं, मौके पर मौजूद पुलिस किसानों के सामने बेबस नजर आई। पुलिस बार बार किसानों से सड़क से हटने की गुजारिश करती नजर आई। वहीं, किसानों के दलों ने पुलिस क्षेत्राधिकारी, व कोतवाली प्रभारी रघुराज सिंह की एक ना सुनी। भाकियू कार्यकर्ता व किसानों के अन्य दल नोएडा जाने की जिद पर अड़े रहे और टोल प्लाजा पर ही धरने पर बैठ गए। जिस कारण हाईवे पर किलोमीटरों लंबा जाम लग गया। इस दौरान पुलिस किसानों को समझने का प्रयास करती रही।

बता दें कि नोएडा के दलित प्रेरणा स्थल से किसानों को हटाकर जेल भेजने से नाराज भारतीय किसान यूनियन ने बुधवार को ग्रेनो के जीरो प्वाइंट पर महापंचायत बुलाई है। इसमें यूनियन के नेता राकेश टिकैत भी भाग लेंगे। इसके बाद जिले से भी भारी संख्या में भाकियू पदाधिकारी नोएडा जाने के लिए निकले थे।
भाकियू जिला अध्यक्ष दिनेश खेड़ा ने बताया कि किसानों की आवाज को प्रदेश सरकार दबाना चाहती है। किसानों की आवाज को भाकियू जोर शोर से उठाएगी। किसी तरह का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। वहीं सीओ अनिता चौहान और कोतवाली प्रभारी रघुराज सिंह के समझाने पर भाकियू के कार्यकर्ताओं ने टोल प्लाजा फ्री कर दिया। जिसके बाद वाहन चालकों ने राहत की सांस ली।

पुलिस को चकमा देकर निकले जिलाध्यक्ष

भाकियू टिकैत जिलाध्यक्ष दिनेश खेड़ा पुलिस को चकमा देकर नोएडा के लिए निकल गए। जिसके बाद अन्य पदाधिकारी भी निकल गए।

The Hindustan Times
Author: The Hindustan Times

Admin@The hindustan times

2
0

Leave a Comment

Read More

16
Default choosing

Did you like our plugin?

Read More

error: Content is protected !!