खबर पल पल की

April 30, 2025 8:25 pm

खबर पल पल की

April 30, 2025 8:25 pm

स्याना में जागरूकता के बावजूद जगह-जगह जलाया जा रहा कूड़ा 

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

स्याना के मैन बाज़ार में जलता कूड़ा
स्याना। शासन द्वारा नागरिकों को जागरूक किए जाने के बावजूद भी नगर व क्षेत्र में कूड़ा जलाएं जाने के मामले सामने आ रहे हैं। एनजीटी व प्रदूषण को लेकर बने नियम के बावजूद नगर व क्षेत्र में जगह जगह कूड़ा जलाया जा रहा है। शनिवार की सुबह अज्ञात व्यक्ति द्वारा मैन बाज़ार में कबाड़ में आग लगा दी गई। धुआं क़रीब दो घंटे तक राहगीरों और दुकानदारों की परेशानी का सबब बना रहा। लोग इसके धुएं से होने वाले खतरों से अनजान सफाई के लिए जला तो रहे हैं, लेकिन प्लास्टिक पॉलिथीन युक्त कूड़े के जलने से निकलने वाली विषाक्त गैसों के कारण बीमार पड़ सकते हैं, वही नगर पालिका प्रशासन व तहसील प्रशासन सब कुछ जानते हुए भी अनजान बना बैठा है। नगर के फिजिशियन डॉ कपिल शर्मा ने बताया कि कूड़े के जलने से विषाक्त गैस निकलती है। जिससे श्वास व दमा जैसी विभिन्न गम्भीर बीमारियां हो सकती है।
Aman Tyagi
Author: Aman Tyagi

3
0

Leave a Comment

Read More

16
Default choosing

Did you like our plugin?

Read More

error: Content is protected !!