खबर पल पल की

May 1, 2025 7:59 am

खबर पल पल की

May 1, 2025 7:59 am

बिरसा मुंडा को जयंती पर नमन किया

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

स्याना में वीर स्वंतत्रता सेनानी बिरसा मुंडा को नमन करते अपना दल एस के कार्यकर्ता
स्याना। बृहस्पतिवार को वीर स्वंतत्रता सेनानी बिरसा मुंडा की जयंती पर नगर में अपना दल एस के कार्यकर्ताओं ने बिरसा मुंडा के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया और उनके व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए अपना दल एस जिलाध्यक्ष राजकुमार भुर्जी ने कहा कि बिरसा मुंडा का जन्म 15 नवंबर 1875 को झारखंड में एक किसान परिवार में हुआ था। बिरसा मुंडा ने अपनी पूरी जिंदगी आदिवासियों के लिए संघर्षों में अर्पित कर दी। उन्होंने अंग्रेजों से देश की आजादी की लड़ाई लड़ने के साथ ही देश में सामाजिक न्याय और समरसता स्थापित करने के लिए संघर्ष किया। कार्यक्रम का संचालन जिला उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम सैन ने किया। इस दौरान भगवत जाटव, मोहित शर्मा, संजय रस्तौगी, कलवा भुर्जी, असलम कुरैशी व मोनिका आदि मौजूद रहे।
Aman Tyagi
Author: Aman Tyagi

1
0

Leave a Comment

Read More

16
Default choosing

Did you like our plugin?

Read More

error: Content is protected !!