खबर पल पल की

May 1, 2025 4:43 am

खबर पल पल की

May 1, 2025 4:43 am

कचरे के धुएं से लोग परेशान, सांस लेने में हो रही तकलीफ

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

स्याना में कचरे में लगी आग से निकलता धुंआ
स्याना। नगर में साफ-सफाई के बाद कचरे को एक निर्धारित जगह पर डालकर रोजाना आग के हवाले किया जा रहा है। जिससे लोगो को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
इसकी मॉनीटरिंग करने की जिम्मेदारी और कार्रवाई करने का अधिकार नगर पालिका के पास हैं, वहीं प्रदूषण का स्तर बढ़ने की वजह से एनजीटी ने भी कचरे के ढेर में आग लगाने पर रोक लगाई है फिर भी नियमों को दरकिनार कर कचरे में आग लगाई जा रही है। नगर के गढ़ रोड पर कूड़ेदान में प्लास्टिक, पाॅलिथीन और टायर भी जल रहे हैं। जिसके चलते इलाके में वायु प्रदूषण का स्तर बढ़ता जा रहा हैं। इसके आसपास रहने वाले लोगों को सांस लेने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा हैं। धुआं इतना ज्यादा बढ़ जाता है कि सामने के रास्ते भी नजर नहीं आते हैं। हवा की दिशा बदलने के साथ यह धुआं सड़क पर होकर गुजरने लगता हैं। जिसके चलते सड़क दुर्घटना होने की आशंका बनी हुई हैं। वही, नगर पालिका के अधिकारी सब कुछ जानकर भी अंजान बने बैठे हैं। नगर के गढ़ रोड निवासी वत्सल रस्तौगी ने बताया कि सुबह नगर की सफाई करने के बाद कर्मचारी कचरा इकट्‌ठा कर इलाके के निर्धारित जगहों में उसे डंप कर देते हैं। जिसके बाद इलाके में असहनीय बदबू फैल रही है, जिसमें सांस लेना काफी मुश्किल हो जाता हैं। इलाके में बदबू फैलने के कारण कुछ अराजक तत्व इसमें आग लगा देते हैं। लेकिन आग लगाने के बाद इलाके में धुंए से लोग परेशान होते हैं।
——
 कूड़े में आग लगाने वाले अराजकतत्वों की पहचान करके कड़ी कार्यवाही की जाएगी- सेवाराम राजभर, ईओ नगरपालिका स्याना
Aman Tyagi
Author: Aman Tyagi

2
0

Leave a Comment

Read More

16
Default choosing

Did you like our plugin?

Read More

error: Content is protected !!