कासगंज: 3 अक्टूबर गुरूवार को जिला अधिकारी कासगंज के आदेशानुसार मिशन शक्ति अभियान फेज 5.0 के संबंध में जनपद कासगंज पर बैठक की गई। बैठक की अध्यक्षता मुख्य विकास अधिकारी कासगंज ने की।
दिनांक 03 अक्टूबर को जिलाधिकारी महोदया जनपद कासगंज के आदेशानुसार मुख्य विकास अधिकारी महोदय की अध्यक्षता में भारत सरकार द्वारा निर्गत कार्यक्रम संकल्प-HEW के अंतर्गत 100 Days Campaigns मिशन शक्ति विशेष अभियान फेज -5.0 के संबंध में बैठक आहुत की गई, जिसमें सम्बन्धित अधिकारियों को समय से कार्यक्रम किए जाने के निर्देश दिए गए। सेन्टर मैनेजर, श्रीमती प्रियंका यादव, वन स्टाफ सेन्टर, कासगंज द्वारा लैंगिक समानता विषय पर समस्त छात्राओं को विस्तृत रूप से जानकारी दी गई। तथा उन्हें अवगत कराया गया कि बेटा-बेटी में कोई भेदभाव नहीं करना चाहिए। बेटी और बेटों में कोई अंतर नहीं है,। बेटा और बेटी एक समान हैं। जो स्थान बेटे को मिलना चाहिए वह बेटी को भी मिलना चाहिए।
महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, जिसमें योजना की बढ़ाई गई धनराशि 15000 से बढ़कर 25,000 कर दी गई है, के विषय में विस्तृत जानकारी दी गई। स्पॉन्सरशिप योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना सामान्य, निराश्रित महिला पेंशन योजना एवं वन स्टॉप सेंटर के तथा चाइल्ड लाइन की कार्यप्रणाली एवं वहां से प्राप्त होने सेवाओं के बारे में भी विस्तृत रूप से जानकारी दी गई। सरकार द्वारा संचालित सभी हेल्पलाइन नंबर जैसे 1098, 112 ,181, 1076,1090 आदि के बारे में भी विस्तृत रूप से जानकारी दी गई। घरेलू हिंसा को रोकने, दहेज प्रथा को समाप्त करने, बाल विवाह प्रथा को रोकने ,बाल श्रम के विषय में भी छात्राओं को जागरूक किया गया।

Author: Akshit Agarwal
सीनियर एडिटर