
स्याना। गांधी जयंती के अवसर पर नगर में कई स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। नगर पालिका में कार्यक्रम की शुरुआत नगर पालिका अध्यक्ष चौधरी ऋषिपाल सिंह ने ध्वजारोहण कर व महात्मा गांधी तथा लाल बहादुर शास्त्री के चित्र के सम्मुख पुष्प अर्पित कर किया। इस दौरान नगर पालिका ईओ सेवाराम राजभर ने महात्मा गांधी की जीवनी पर प्रकाश डाला व उनके बताए आदर्शो पर चलने का आवाहन किया। इस दौरान उपस्थित लोगों को स्वच्छता व जल बर्बादी रोकने की शपथ दिलाई गई। इस दौरान नितिन सिंघल, नीरज त्यागी, लतेश व ऋषभ सहित सभी पालिककर्मी मौजूद रहे। वही नगर के बाबूजी कल्याण सिंह पार्क में गांधी जंयती पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक देवेंद्र सिंह लोधी ने महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। विधायक देवेंद्र सिंह लोधी ने कहा कि महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री ने सादा जीवन उच्च विचार की परिकल्पना का मूलमंत्र दिया था। हमें उनके आदर्शो को अपने जीवन में ग्रहण करना चाहिए। इस दौरान उपस्थित लोगो ने पार्क में सफाई अभियान चलाया व स्वच्छता की शपथ ली। इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष संदीप त्यागी, लोकेश लोधी, विजय लोधी, वैभव रस्तौगी, जितेंद्र शर्मा व चरन सिंह लोधी आदि मौजूद रहे।

Author: Akshit Agarwal
सीनियर एडिटर