खबर पल पल की

May 1, 2025 3:25 am

खबर पल पल की

May 1, 2025 3:25 am

भगवान श्रीराम ने तोड़ा शिव धनुष, जय श्रीराम के गूंजे नारे

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

स्याना। नगर के वैराफिरोजपुर मार्ग स्थित रामलीला मैदान में आयोजित रामलीला में भगवान श्रीराम ने शिव धनुष तोड़ा। उनके धनुष तोड़ते ही उन पर फूलों की वर्षा हुई और सीता के साथ उनका विवाह हुआ। मंगलवार को रामलीला मैदान में चल रही रामलीला में भगवान श्रीराम के विवाह का मंचन हुआ। सीता स्वयंवर में देश-विदेश से राजा पहुंचते हैं, लेकिन कोई शिव धनुष को हिला तक नहीं पाता। इसके बाद राजा जनक की चिंता बढ़ जाती है, जिसे देख महर्षि विश्वामित्र के कहने पर श्रीराम शिव धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाकर उसे तोड़ देते हैं। इसी बीच परशुराम आते हैं तो लक्ष्मण से उनका विवाद हो जाता है। देर रात तक दर्शकों ने लक्ष्मण-परशुराम संवाद को सुना। इस दौरान रामलीला कमेटी अध्यक्ष संजय कश्यप, पिंटू गुप्ता, प्रवेश अग्रवाल, गणेशी अग्रवाल, राकेश गुप्ता व मिंटू कुमार आदि मौजूद रहे।
Akshit Agarwal
Author: Akshit Agarwal

सीनियर एडिटर

2
0

Leave a Comment

Read More

16
Default choosing

Did you like our plugin?

Read More

error: Content is protected !!