खबर पल पल की

May 1, 2025 3:27 am

खबर पल पल की

May 1, 2025 3:27 am

11 अक्टूबर को होगा बाबा महाकाल की पालकी यात्रा भव्य आयोजन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बुलंदशहर। आगामी 11 अक्टूबर को शाम स्याना नगर में बाबा महाकाल की पालकी यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन बहुत ही भव्य और धार्मिक होगा, जिसमें बाबा महाकाल उज्जैन नगरी से स्याना में पधार कर अपनी प्रजा का हाल जानने के लिए निकलेंगे। इस यात्रा में आकर्षक झाँकियाँ, पुष्प वर्षा, इत्र वर्षा, ढोल माजिरे भी शामिल रहेंगे। यात्रा को देखने और पालकी को कंधे पर उठाने के लिए सड़कों पर भारी भीड़ रहेगी, जिसमें सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए भारी सुरक्षा बलों को तैनात किया जाएगा। समिति के सदस्यों ने बताया कि भगवान महाकाल की जो पालकी स्याना नगर भ्रमण के लिए बुलाई गई है, उसके मुख्य पुजारी यश जायसवाल और उनकी मंडली श्री नागचंद्रेश्वर भक्त मंडल, झाज डमरू मंडल उज्जैन मध्य प्रदेश से आएंगी और बाबा को नगर भ्रमण के लिए सजाएंगे।

यह पालकी यात्रा शिव मंदिर जवाहर गंज से होकर बुगरासी चौराहा से होते हुए तिराहा और सुनारो की बाजार से निकलती हुई होली चौराहा की ओर प्रस्थान करेगी।

Akshit Agarwal
Author: Akshit Agarwal

सीनियर एडिटर

2
0

Leave a Comment

Read More

16
Default choosing

Did you like our plugin?

Read More

error: Content is protected !!