खबर पल पल की

May 1, 2025 3:33 am

खबर पल पल की

May 1, 2025 3:33 am

शातिर बदमाशों से स्वाट टीम, थाना डिबाई व थाना नरौरा पुलिस की संयुक्त रुप से हुई मुठभेड़

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 

बुलंदशहर। जनपद मे तलाश वांछित अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत सोमवार की रात्रि को थाना डिबाई, थाना नरौरा एवं स्वाट टीम द्वारा एक अभिसूचना के आधार पर बैलोन त्रिलोकपुर तिराहे पर संदिग्धों की चैकिंग की जा रही थी। तभी त्रिलोकपुर की तरफ से दो संदिग्ध व्यक्ति पैदल आते दिखाई दिए। पुलिस टीम को खड़ा देख बदमाश पीछे मुड़कर चल दिये। जिनकों रुकने को कहा गया तो नही रुके तथा बदमाशों द्वारा पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग की गई। पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग में दोनो बदमाश गोली लगने से घायल हो गये। जिनको गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार बदमाश की पहचान विक्की पुत्र नाजम निवासी गांव कडिया थाना बोड़ा जनपद राजगढ़ मध्य प्रदेश व प्रिंस पुत्र पुरुषोत्तम निवासी ग्राम कडिया थाना बोड़ा जनपद राजगढ़ मध्य प्रदेश के रूप में हुई हैं। जिसको उपचार हेतु जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
उल्लेखनीय है कि बदमाश शातिर किस्म के चोर है जिन्होने अपने साथियों के साथ मिलकर चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया गया था। जिनके द्वारा दिनांक 17 सितंबर को थाना नरौरा क्षेत्रान्तर्गत स्टेट बैंक की एक मिनी बैंक से 3.65 लाख रुपये चोरी करने की घटना कारित की गयी थी जिसके सम्बन्ध में थाना नरौरा पर मुअसं0 174/24 धारा 303(2) बीएनएस पंजीकृत है। जिसके सम्बन्ध में अभियुक्तों से पैसे बरामद किये गये है। उक्त बदमाशों द्वारा ही बीते 22 अगस्त को थाना डिबाई क्षेत्रान्तर्गत डाकघर से 7.50 लाख रुपयों से भरा एक थैला चोरी किया गया था जिसके सम्बन्ध में थाना डिबाई पर मुअसं0 451/24 धारा 303(2) बीएनएस पंजीकृत है।
गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम पता-
1- विक्की पुत्र नाजम निवासी ग्राम कडिया थाना बोड़ा जनपद राजगढ़ मध्य प्रदेश।
2- प्रिंस पुत्र पुरुषोत्तम निवासी ग्राम कडिया थाना बोड़ा जनपद राजगढ़, मध्य प्रदेश

बरामदगी-
1- दो तमंचा 315 बोर मय एक जिन्दा व चार खोखा कारतूस।
2- 48500/- रुपये।
3- दो चैक बुक।
4- दो आधार कार्ड।

अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना डिबाई पर अग्रिम वैधानिक कार्यावाही करते हुए अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जायेगा।

Akshit Agarwal
Author: Akshit Agarwal

सीनियर एडिटर

2
0

Leave a Comment

Read More

16
Default choosing

Did you like our plugin?

Read More

error: Content is protected !!