खानपुर। क्षेत्र के गांव परवाना में एक विवाहिता की संधिग्ध परिस्थितियों मे मौत हो गयी। मायके पक्ष के लोगो ने पति सास, ससुर पर दहेज़ के लिए उत्पीड़न करने व मांग पूरी ना होने पर जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री से शिकायत की है।
जहांगीराबाद क्षेत्र के गांव जसर निवासी राजकली ने शिकायत देकर बताया उसकी पुत्री गायत्री की शादी 2019 में परवाना निवासी धीरेन्द्र के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही ससुरालीजन दहेज़ के लिए उत्पीड़न कर रहे थे। 15 अगस्त दोपहर पति व ससुर ने उसकी पुत्री को जबरन जहर खिलाया ओर घर से निकाल कर जसर छोड़ गये। बेटी को उल्टी होने व तबियत खराब होने पर जहर देने का पता चला। जिसको उपचार के लिए जहांगीराबाद सीएचसी ले गये। जहाँ से बुलंदशहर रेफर कर दिया। हालत मे सुधार ना होने पर मेरठ मेडिकल ले गये। उपचार के दौरान 22 अगस्त को मौत हो गयी। मृतका की माँ ने बताया 20 अगस्त को जाडोल चौकी प्रभारी को लिखित शिकायत दी थी। लेकिन कोई कार्यवाही नही हुई। पीड़िता ने मुख्यमंत्री से शिकायत देकर इंसाफ की गुहार लगायी है।

Author: Akshit Agarwal
सीनियर एडिटर