स्याना। भाजपा कार्यकर्ताओं ने रविवार को आकाशवाणी से प्रसारित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात के 119 वे एपिसोड कार्यक्रम को सुनकर उनकी बातों को आमजन के बीच ले जाने का संकल्प लिया। नगर में विभिन्न स्थानों पर बूथ अध्यक्षों द्वारा मन की बात कार्यक्रम के लाइव प्रसारण की व्यवस्था कराई गई जिसमे काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं नगरवासियों ने प्रधानमंत्री की मन की बात सुनी। मन की बात कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने कहा कि आठ मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस है। बेटियों का सम्मान सर्वोपरि रहा है। इस दौरान संविधान सभा में हंसा मेहता के संबोधन को भी पीएम मोदी ने देश के साथ साझा किया। कहा कि इस बार महिला दिवस पर मैं एक ऐसी पहल करने जा रहा हूं। जो हमारी नारी-शक्ति को समर्पित होगी। इस विशेष अवसर पर मैं अपने एक्स और इंस्टाग्राम के अकाउंट को देश की कुछ प्रेरणास्रोत महिलाओं को एक दिन के लिए सौंपने जा रहा हूं। इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष संदीप त्यागी, वैभव रस्तौगी, पंकज अग्रवाल, संजू राय, चंद्रशेखर वर्मा व योगेंद्र वर्मा आदि मौजूद रहे।

Author: Pawan Kumar
Reporter