बुलंदशहर। जनपद बुलंदशहर के खुर्जा नगर स्थित सतेंद्र कुमार ने एसएसपी को प्रार्थना पत्र दिया है। दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि सतेंद्र सिंह सहित तीन भाई हैं। सतेंद्र कुमार के दोनों भाई विवाहित हैं। सतेंद्र के पिता कंचन सिंह पुत्र स्वर्गीय श्यौदान सिंह के नाम भूमि नंबर 713 हैक्टेयर, भूमि नंबर 1715 रकबई 1.201 हैक्टेयर, कुल रकबई 3.447 हैक्टेयर का 1/4 भाग यानि कुल रकबई 0.861 हैक्टेयर के नाम रिकार्ड में अंकित है व दादालाई भूमि है। सतेंद्र कुमार के दोनों भाई आर्मी में नौकरी करतें है। सतेंद्र के पिता आर्मी से रिटायर है। आरोप है कि सतेंद्र के दोनो भाईयों ने सतेंद्र कुमार व सतेंद्र कुमार की पत्नी से काफी अभद्रता की और उक्त लोगो नें सतेंद्र व सतेंद्र के परिवार को घर से निकाल दिया। सतेंद्र कुमार अपने बच्चों को साथ लेकर किराये के मकान में रह रहा है। उक्त लोग ने सतेंद्र कुमार को धमकी दी कि हम अपनी सम्पत्ति में कोई हिस्सा नहीं देगें और अपने माता पिता से उक्त सम्पत्ति को अपने नाम करा लेंगे।
सतेंद्र कुमार ने खुर्जा उपनिबंधक के यहां दिनांक 13.11.2024 कों उक्त भूमि को क्रय-विक्रय न करने के सम्बन्ध में आपत्ति प्रार्थना पत्र दाखिल किया था। सतेंद्र कुमार ने उक्त भूमि की बावत क्रय विक्रय करने का मुकदमा न्यायालय श्रीमान सिविल जज (जू०डि०) महोदय खुर्जा जिला बुलन्दशहर वाद संख्या 43 सन् 2024 सतेन्द्र कुमार बनाम कंचन सिंह आदि का वाद दायर किया। उक्त वाद में सतेंद्र कुमार के पिता की ओर से जवाब दाखिल हो गया है। इसी दौरान सतेंद्र कुमार के पिता नें एक भाभी के नाग दान पत्र भूमि नंबर 1702/1.533 व 1715/1.201 व 1716/0.713 हैक्टेयर कुल रकबई 3.447 हेक्टेयर में 1/4 माग यानि 0.811 हैक्टेयर में से 0.424 हैक्टेयर का दिनांक 02.02.2024 को कर दिया। उक्त दान पत्र दिनांक 02.02.2024 की बावत न्यायालय श्रीमान सिविल जज (जू०डि०) महोदय खुर्जा जिला बुलन्दशहर वाद संख्या 61 सन् 2024 सतेन्द्र बनाम कंचन सिंह आदि के नाग दान पत्र मंसुखी का वाद दिनांक 20.02.2024 को दायर किया। उक्त दोनों मुकदमें न्यायालय में विचाराधीन है। उक्त दोनों मुकदमों की जानकारी सतेंद्र कुमार के पिता सहित उनके भाइयों और भाभियों को पूर्ण जानकारी थी। उक्त लोगो ने माननीय न्यायालय की अवेहलना व गुमराह कर व असल तथ्यों को छिपाकर व अनुचित लाभ कमाने के उद्देश्यों से जालसाजी पूवर्क भूमाफियाओं को उक्त भूमि का इकरारनामा कर दिया। उक्त भूमि की बावत क्रेता व्यक्ति को भी उक्त मुकदमों की जानकारी थी। उक्त लोगों ने न्यायालय के आदेश की अवहेलना व सतेंद्र के साथ धोखाधड़ी व छल कपट किया है। आरोप है कि उक्त लोग सतेंद्र कुमार के साथ कोई भी संगीन वारदात कर व करवा सकते है। सतेंद्र कुमार ने उक्त घटना की बावत थाना खुर्जा नगर को प्रार्थना पत्र दिया परन्तु कोई कार्यवाही नहीं हुई। आज एस एस पी महोदय के समक्ष पेश हो कर प्रार्थना पत्र दिया और कारवाई की मांग की है।
