–पत्नी ने ही कराई पति की हत्या
–पत्नी का चल रहा था प्रेम प्रसंग
–पति को हो गई थी जानकारी
चोला। यूपी के जिला बुलंदशहर के चोला थाना क्षेत्र में 24 जनवरी 2025 की रात्रि एक युवक की हत्या कर शव को एमआईटी के समीप फेंक दिया गया था। पुलिस जांच के बाइक के नंबर से चोला पुलिस मोहल्ला साठा बुलंदशहर तक पहुंची जहाँ मृतक पहचान गौरव के रूप में हुई। बुलंदशहर के मोहल्ला साठा थाना कोतवाली नगर निवासी मृतक की पत्नी प्रीति ने चोला थाना पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कराया।
प्रीति ने पुलिस को बताया कि उनका पति गौरव कुमार 24 जनवरी 2025 की शाम करीब 6 बजे किसी काम से गए थे। जल्द ही वापस आने के लिए बोल रहे थे। आते वक्त घर के मोजमर्रा का सामान भी साथ लाने को बोलकर गए थे। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की तो सच्चाई सामने आ गई।
पुलिस की जांच में पत्नी द्वारा प्रेमी संग मिलकर हत्या का मामला सामने आया है। जांच के चलते चोला पुलिस को जानकारी हुई की गौरव की पत्नी के अपने भांजे निमेश के साथ अवैध संबंध थे। जिसकी जानकारी गौरव को हो गई थी। मृतक गौरव अभियुक्त निमेश का रिश्ते में मामा लगता था। अभियुक्त निमेश के मृतक की पत्नी प्रीति से संबंध थे जिसकी जानकारी मृतक गौरव प्रीती के पति को हो गयी थी। इस कारण उनके वैवाहिक जीवन में तनाव चल रहा था। प्रीति द्वारा अभियुक्त निमेश से कहा कि मैं अपने पति से परेशान हो गयी हूँ। उसके रहते अब हम नहीं मिल सकते। इसीलिए उसे रास्ते से हटाना पड़ेगा। दोनों ने मिलकर गौरव की हत्या करने की योजना बनाई।
अभियुक्त निमेश द्वारा अभियुक्त तरुण उर्फ सौरभ को 50,000/- रुपये में गौरव की हत्या करने की बात तय की गयी तथा योजनानुसार 24 जनवरी 2025 को मृतक को फोन कर कौशिक फार्म हाउस खैतलपुर भैसोली बुलाया गया तथा वहां पर गला दबाकर गौरव की हत्या कर दी गयी। शव को गाड़ी में रखकर चोला रोड़ पर फेेंक दिया। गौरव की मोटरसाइकिल व मोबाइल को कुछ दूरी पर फेेंक दिया और वहां से अपने घर आ गया।
चोला पुलिस द्वारा उक्त घटना के क्रम में जांच छानबीन में अभियुक्त निमेश का नाम प्रकाश में आया। एक फरवरी 2025 को थाना चोला पुलिस द्वारा अभियुक्त निमेश व उसके साथी तरुण उर्फ सौरभ को अवैध असलहा, कारतूस व घटना में प्रयुक्त गाड़ी सहित गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों की निशादेही पर मृतक के मोबाइल फोन को बरामद किया गया तथा मृतक की पत्नी प्रीति को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया है।

4 thoughts on “प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने कराई पति की हत्या, खुद ही कराई अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज, आरोपी पत्नी, प्रेमी व उसके साथी गिरफ्तार”
Good covrege
जमाना कितना खराब आ गया है,
हद हो गई बिल्कुल..
कैसे कैसे लोग रहते हैं।