खबर पल पल की

April 30, 2025 10:51 pm

खबर पल पल की

April 30, 2025 10:51 pm

कासगंज जिला सर्राफा एसोसिएशन ने मनाया 28 वां वार्षिकोत्सव

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

–व्यापारी देश की रीढ- राजू भैया 

कासगंज। जिला सर्राफा एसोसिएशन जनपद कासगंज का 28वां वार्षिकोत्सव एवं कासगंज व एटा जनपदों के व्यापाारियों का स्वागत एवं सम्मान समारोह अपनी गरिमा के अनुरूप पूर्ण भव्यता के साथ गंगादेवी भवन पर आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में पूर्व सासंद राजवीर सिंह राजू भैया रहे। कार्यक्रम का उद्धाटन राज्य सूचना आयुक्त स्वतंत्र प्रकाश गुप्ता ने किया। वहीं, अति विशिष्ट अतिथि के रुप मे कासगंज सदर विधायक देवेन्द्र राजपूत, अमापुर विधायक हरी ओम वर्मा वर्मा, मारहरा विधायक वीरेन्द्र लोधी, राज्य शिक्षा सेवा चयन आयोग के सदस्य राधाकृष्ण दीक्षित, भाजपा कासगंज जिलाध्यक्ष के पी सिंह सोलंकी, वरिष्ठ भाजपा नेता सुनील वार्ष्णेय उपस्थित थे। वहीं, व्यापारी शिरोमणी के रूप मे प्रमुख समाज सेवी एवं उद्योग पति संजय पल्तानी मंचासीन थे। वहीं, सम्मानित विभूति के रूप मे सत्यनारायण बिड़ला, हीरेन्द्र माहेश्वरी, दिनेश बिड़ला, सुनील अग्रवाल, व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष सुरेश वार्ष्णेय, मंचासीन थे। कार्यक्रम में सर्वप्रथम भगवान शंकर के समक्ष आगंतुक अतिथियों द्बारा दीप प्रज्ज्वलित व माल्यार्पण कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारम्भ किया गया।

उक्त वार्षिकोत्सव को अभिषेक माहेश्वरी को समर्पित करते हुए आज की शाम अभिषेक माहेश्वरी के नाम पर की गयी। कार्यक्रम मे सर्वप्रथम जिला महामंत्री दीपक गुप्ता सर्राफ ने उपस्थित मंचासीन अतिथियों का व्यापारिक समस्याओं में अवगत करते हुए बताया कि उप्र में साहूकारी लाइसेंसों को जो तत्काल प्रभाव रद्द कर दिए गए हैं, उनमें राहत प्रदान करते हुए पुनः बहाल किए जाएं।

कासगंज सदर विधायक देवेन्द्र राजपूत एवं प्रशासन से मांग करते हुए कहा कि कासगंज शहर में बंदरो का आतंक है। जनहित में अविलम्ब निजात दिलायी जाये। व्यापारियों को शस्त्र लाइसेंस प्राथमिकता के आधार पर प्रदान किये जाएं।

सम्मान समारोह से अभिभूत होते हुए निवर्तमान सासंद राजवीर सिंह राजू भैया ने कार्यक्रम की  प्रसंशा करते हुए कहा कि यह बड़े ही गर्व की वात है कि कासगंज जिला सर्राफा एसोसिएशन जनपद कासगंज अपने अठाईस वर्ष पूर्ण होने पर 28वां वार्षिकोत्सव मना रहा है। कहा कि व्यापारी देश की रीढ है। आज देश प्रदेश में व्यापारी भय मुक्त होकर व्यापार कर रहा है। मोदी योगी की सरकार ने देश और प्रदेश मे व्यापार जगत में नई क्रान्ति और नई ऊर्जा लाने का कार्य किया है। उन्होने सर्राफा व्यापारियों से कहा कि आप अपनी समस्याओं को लिखकर दीजिए। मैं अति शीघ्र दोनों जनपदों के समस्त विधायको एवं जिलाध्यक्षों के साथ आपकी समस्याओं को प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री के समक्ष रखूंगा। इसके अतिरिक्त आपकी आवाज को उच्च पटल तक पहुंचाऊंगा।

कार्यक्रम के आयुक्त स्वतंत्र प्रकाश गुप्ता ने लोगों को सूचना के अधिकार के प्रति जागरूक होने की बात कही। विधायक सदर देवेन्द्र राजपूत, विधायक अंमापुर हरी ओम वर्मा, विधायक मारहरा वीरेन्द्र लोधी ने कहा कि केन्द्र और प्रदेश में सरकार व्यापारियों की सरकार है। पहले एक इंजन फिर डबल इंजन और अब तीन तीन इंजन की सरकार है। मैं इस मंच के माध्यम से आपको विश्वास दिलाता हूं कि किसी भी व्यापारी का कहीं भी किसी भी स्तर पर उत्पीड़न नहीं होने दूंगा। जनता के लिए 24 घंटे द्वार हुए है। मैं भी व्यापारी हूं और व्यापारी की पीड़ा को समझ सकता हूं। हमारी सरकार सबका साथ सबका विकास के फार्मूले के साथ काम कर रही है।

वार्षिकोत्सव को राज्य सेवा चयन आयोग के सदस्य राधाकृष्ण दीक्षित, भाजपा जिलाध्यक्ष कासगंज के पी सिंह, भाजपा नेता सुनील वार्ष्णेय ने कार्यक्रम की  प्रसंशा करते हुए व्यापारियों की हर समस्या में साथ देने का वायदा किया।

कार्यक्रम मे स्वागताध्यक्ष के रुप मे सत्यनारायण बिड़ला, हीरेन्द्र माहेश्वरी, दिनेश बिड़ला, सुनील अग्रवाल सर्राफ ने भी कार्यक्रम को सराहा। स्वागत सम्मान समारोह मे समस्त मंचासीन अतिथियों को मोती माला, पुष्प हार, स्मृति चिन्ह के रूप मे भगवान श्री राम की प्रतिमा भेंट की गयी। आज की शाम अभिषेक माहेश्वरी को समर्पित करते हुए अलीगढ से आये कलाकार ने गाना गाकर उपस्थित लोगों की आंखो को नम कर दिया।

वार्षिकोत्सव मे योगेश चंद्र गौड, अनुरुद्ध पल्तानी, विपुल गर्ग, कपिल लाहोटी, सुरेंद्र माहेश्वरी, ललित बिड़ला, विवेक वर्मा, प्रदीप गुप्ता, आशीष केला, अतुल चौहान, सुनील अग्रवाल, विनय वर्मा, सचिन वर्मा, बसन्त माहेश्वरी, पूजा गुप्ता, गौरी गौड, विमलेश पल्तानी, रेखा सोनी ,शिप्रा, ज्योति अग्रवाल, मीना बिड़ला, ममता गुप्ता, महेन्द्र पाल, मोहनी सिंह, उत्कर्ष गर्ग, रुचि गर्ग, पल्लवी केला, शिल्पी शाक्य, पूनम वर्मा, हिमांशु बिड़ला, रुचि बिड़ला, श्वेता वर्मा, आराधना केला, अजय अग्रवाल, जाकिर भाई, रोहतास यादव, शनि वर्मा, शिवम गुप्ता, गौरव वर्मा, हरे कृष्ण सिंह, रानू माहेश्वरी, रियाज अहमद, राहुल अग्रवाल, संदीप माहेश्वरी, राजीव, केला, प्रदीप साहू, नीरज साहू, राजेश रस्तोगी, सत्यम गहलोत, अनुज माहेश्वरी, जितेन्द्र गुप्ता, विनोद सारस्वत, विशाल सारस्वत, सत्यभान, राजू, अर्जुन साहू सहित शहर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत मे जिला महामंत्री दीपक गुप्ता सर्राफ, जिलाध्यक्ष अनुरुद्ध पल्तानी, जिला संयोजक योगेश चंद्र गौड ने आभार व्यक्त किया । संचालन ओज के हस्ताक्षर मनोज गुप्ता मंजुल ने किया।

Akshit Agarwal
Author: Akshit Agarwal

सीनियर एडिटर

2
0

Leave a Comment

Read More

16
Default choosing

Did you like our plugin?

Read More

error: Content is protected !!