खबर पल पल की

April 30, 2025 6:43 pm

खबर पल पल की

April 30, 2025 6:43 pm

राष्ट्रीय संरक्षक बन कासगंज आए पूर्व सांसद राजवीर सिंह, हुआ अभिनंदन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 

–अखिल भारतीय लोधी राजपूत कल्याण महासभा के राष्ट्रीय संरक्षक बने हैं राजवीर सिंह उर्फ राजू भैया।

कासगंज। उत्तर प्रदेश के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री व पूर्व सांसद राजवीर सिंह राजू भैया अखिल भारतीय लोधी राजपूत कल्याण महासभा के मुख्य राष्ट्रीय संरक्षक बनाए गए हैं। संगठन के पदाधिकारी बनने के बाद सोमवार को प्रथम बार कासगंज आगमन पर ढोलना के लटूरी सिंह इंटर कॉलेज पर उनका भव्य स्वागत किया गया। उन्हें चांदी का मुकुट पहनाया गया। लोधी राजपूत समाज के लोगों ने उनका फूल माला से स्वागत अभिनंदन किया। इस दौरान पूर्व सांसद राजवीर सिंह ने कहा कि अखिल भारतीय लोधी राजपूत कल्याण महासभा द्वारा समाज को एकजुट करके आगे बढ़ाने का कार्य किया जाएगा। समाज को मजबूत करने के लिए संगठन कार्य करेगा। जल्द ही कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष केपी सिंह सोलंकी, सदर विधायक देवेंद्र राजपूत, अमांपुर विधायक हरिओम वर्मा, मारहरा विधायक वीरेंन्द्र वर्मा, केत सिंह वर्मा, महेंद्र सिंह राना, नीरज शर्मा, राजवीर सिंह भल्ला, महेंद्र सिंह बघेल, डीएस लोधी, रामनिवास राजपूत, कौशल साहू, डा. बीड़ी राना, श्याम सुंदर गुप्ता, बॉबी कश्यप, डा. शिव प्रताप सिंह, दिनकर राव चतुर्वेदी, डीएस पाल, मिथलेश राना, रानू वर्मा, केपी सिंह व जिला मीडिया प्रभारी केके सक्सेना मौजूद रहे।

 

Akshit Agarwal
Author: Akshit Agarwal

सीनियर एडिटर

2
0

Leave a Comment

Read More

16
Default choosing

Did you like our plugin?

Read More

error: Content is protected !!