खबर पल पल की

April 30, 2025 8:16 pm

खबर पल पल की

April 30, 2025 8:16 pm

पूर्व राष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी व पूर्व ब्लॉक प्रमुख को दी श्रद्धांजलि

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 

–मेरठ में निजी अस्पताल में उपचार के दौरान पूर्व राष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी ने ली अंतिम सांस।

स्याना। नगर के पूर्व राष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी व पूर्व ब्लाक प्रमुख सतपाल सिंह को श्रद्धांजलि देने के लिए नगर व क्षेत्र से भारी संख्या में लोग पहुंचे। पूर्व राष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी व पूर्व ब्लाक प्रमुख सतपाल सिंह ने मेरठ में चार जनवरी को निजी अस्पताल में उपचार के दौरान अंतिम सांस ली। उनकी मौत की सूचना मिलने पर क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। नगर वासियों ने शोकाकुल परिजनों को सांत्वना दी।

सतपाल सिंह क्षेत्र के लिए एक मसीह के रूप में जाने जाते थे। सतपाल सिंह राष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी रहे थे। उन्होंने क्षेत्र के कई युवाओं को खेल में अपना भविष्य चमकाने के लिए भी प्रेरित किया। उन्होंने दर्जन युवाओं को कबड्डी की ट्रेनिंग भी दी। राष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी वह पूर्व ब्लाक प्रमुख सतपाल सिंह मूल रूप से खादमोहननगर के रहने वाले थे। उन्होंने क्षेत्र के युवाओं को आगे बढ़ाने के लिए भी जागरूक किया। पूर्व राष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी ने स्याना में दर्जनों कबड्डी खिलाड़ियों को निशुल्क कोचिंग दी। श्रद्धांजलि सभा में राकेश त्यागी पूर्व मंत्री, पूर्व ब्लॉक प्रमुख बीबीनगर जितेंद्र सिंह, कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष नरेंद्र त्यागी, भाजपा मंडल अध्यक्ष सचिन त्यागी, सपा प्रदेश सचिव देवेंद्र जाखड़, पूर्व जिला पंचायत सदस्य जगबीर सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष ऋषिपाल सिंह, सपा  जिलाअध्यक्ष मतलूब अली, पूर्व ब्लॉक प्रमुख वीरेंद्र सिंह लोर, पूर्व ब्लॉक प्रमुख मांगे, साजिद चौधरी, फराहीम चौधरी, वरुण तोमर व दुष्यंत शर्मा ने श्रद्धांजलि देकर राष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी को नमन किया।

Aman Tyagi
Author: Aman Tyagi

2
0

Leave a Comment

Read More

16
Default choosing

Did you like our plugin?

Read More

error: Content is protected !!