स्याना। उत्तरप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व राजस्थान के पूर्व राज्यपाल स्वर्गीय कल्याण सिंह के जन्मदिन पर भाजपाईयों ने नगर के बाबूजी कल्याण सिंह पार्क में पहुंचकर कल्याण सिंह की मूर्ति पर माल्यार्पण किया व हवन पूजन कर उन्हे याद किया। सांसद प्रतिनिधि एडवोकेट विजय लोधी ने कहा कि हिंदू हृदय सम्राट कल्याण सिंह एक कुशल राजनीतिज्ञ थे। वह दो बार प्रदेश के मुख्यमंत्री व राजस्थान के राज्यपाल भी रहे। बाबरी मस्जिद विध्वंस के बाद उन्होंने अपने मुख्यमंत्री पद को दांव पर लगाते हुए मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। भाजपा नेता डॉ रूपेश लोधी ने कहा कि बाबूजी राममंदिर आंदोलन के बड़े चेहरे और दो बार प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे। बाबूजी ने कभी भी सिद्धांतो से समझौता नहीं किया। उन्होंने अयोध्या में कारसेवको पर गोली चलवाने से इंकार कर दिया था। इस दौरान ओमदत्त लोधी, राजीव राजपूत, राजेश चौहान, संजय क्षोत्रिय, अरविंद वर्मा, परमात्माशरण त्यागी, सुमित जाटव व मिंटू कुमार आदि कार्यकर्त्ता मौजूद रहे।


Author: The Hindustan Times
Admin@The hindustan times