खबर पल पल की

May 1, 2025 4:43 am

खबर पल पल की

May 1, 2025 4:43 am

महिलाओं पर हिंसा, असामाजिक भी आपराधिक भी।‼️मिशन शक्ति‼️

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

–हम सभी का प्रयास हो कि एक ऐसा समाज बनाएं जहां हर महिला खुद को सुरक्षित महसूस करे।

–हर महिला सुरक्षित रहने की हकदार है। यह सभी का मौलिक अधिकार है।

–हिंसा किसी भी रूप में अस्वीकार्य है। चाहे वह घर में हो या सड़क पर।

–अपने दोस्तों, परिवार और समुदाय के लोगों को महिलाओं के खिलाफ हिंसा के बारे में बताएं।

–यदि आप किसी महिला को हिंसा का शिकार होते हुए देखते हैं तो तुरंत मदद करें और पुलिस को सूचित करें।

–लैंगिक समानता को बढ़ावा दें और महिलाओं को सम्मान दें।

कासगंज। पुलिस अधीक्षक कासगंज सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक कासगंज/नोडल अधिकारी मिशन शक्ति राजेश भारती के पर्यवेक्षण में जनपद के समस्त थानाक्षेत्रों में महिला बीट पुलिस अधिकारियों द्वारा गांव-कस्बों, स्कूल-कालेजों, बस स्टैण्ड सहित विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर भ्रमण कर प्राथमिकता के आधार पर महिला एवं बालिकाओं को जागरुक करने के साथ ही महिला संबंधित समस्याओं के निस्तारण कराने के संबंध में जनजागरुकता अभियान चलाया जा रहा है तथा महिलाओं एवं बालिकाओं के साथ जुड़कर उन्हें सशक्त एवं सुरक्षित वातावरण देने का प्रयास किया जा रहा है।

शुक्रवार को जनपदीय महिला बीट पुलिस अधिकारियों द्वारा प्राथमिकता के आधार पर महिलाओं एवं बालिकाओं के प्रति होने वाली हिंसा के संबंध में जागरूक किया गया। बताया कि सभी को एकजुट होकर महिलाओं के खिलाफ हिंसा के खिलाफ आवाज उठानी चाहिए। यह एक ऐसा मुद्दा है जो न केवल समाज बल्कि पूरे देश को प्रभावित करता है। घरेलू हिंसा, यौन उत्पीड़न, छेड़छाड़ और अन्य प्रकार की हिंसा महिलाओं के जीवन को अप्रत्याशित रूप से प्रभावित करती है। घरेलू हिंसा एक गंभीर सामाजिक समस्या है जो दुनिया भर में लाखों परिवारों को प्रभावित करती है। यह एक ऐसा अपराध है जो शारीरिक, मानसिक, भावनात्मक और आर्थिक रूप से किसी भी व्यक्ति को तबाह कर सकता है। यह अक्सर घर के चार दीवारों के भीतर होता है, जहां पीड़ित को बाहर की दुनिया से मदद लेने में डर लगता है। सभी को जागरुक करते हुए बताया गया कि घरेलू हिंसा के मामलो में तत्काल नजदीकी थाने अथवा 1090 पर तत्काल अपनी शिकायत दर्ज कराएं।

 

Akshit Agarwal
Author: Akshit Agarwal

सीनियर एडिटर

2
0

Leave a Comment

Read More

16
Default choosing

Did you like our plugin?

Read More

error: Content is protected !!