ऊंचागावं । उत्तर प्रदेश के जनपद बुलंदशहर तहसील स्याना क्षेत्र के गांव सफीनगर निवासी संतराम चौधरी पिछले पांच वर्षो से प्रत्येक नयासाल गांव के डक्कू बाबा मन्दिर परिसर में रूद्राभिषेक की पूजा अर्चना कर नर्व वर्ष को मनाते है। बुधवार को नववर्ष मनाने के दौरान बैंगलोर से आए आचार्य वैनूगोपाल शर्मा ने बताया कि रुद्राभिषेक का सीधा संबंध भगवान शिव से है। रुद्राभिषेक शब्द का अर्थ है कि रुद्र का अभिषेक यानी भगवान शिव का अभिषेक करना। हिंदू धर्म में रुद्राभिषेक का बहुत महत्व होता है। इस क्रिया के माध्यम से व्यक्ति अपने निजी जीवन से जुड़े दुखों से भी निजात पा सकते हैं। रुद्राभिषेक में 108 पवित्र द्रव्यों से शिवलिंग का अभिषेक किया जाता है। हिंदू धर्मग्रंथों के अनुसार, रुद्राभिषेक करने से भगवान शिव की विशेष कृपा प्राप्त होती है और जीवन में सुख-समृद्धि का आगमन होता है। रुद्राभिषेक करने के कुछ नियम होते हैं, जिसके बारे में आपको भी जानना चाहिए। उसके बाद प्रसाद का वितरण किया गया।

Author: Sachin Verma
Reporter : Unchagaon/Narsaina