खबर पल पल की

April 30, 2025 3:59 pm

खबर पल पल की

April 30, 2025 3:59 pm

6 वर्षीय मासूम के साथ हैवानियत

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

-दुष्कर्म का प्रयास, गुप्तांग से की छेड़छाड़
-36 वर्ष की उम्र का है आरोपी, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
खानपुर। यूपी के जनपद बुलंदशहर के जहांगीराबाद रोड़ स्थित एक गांव में एक युवक ने हैवानियत की हद पार करते हुए मासूम को हवस का शिकार बना लिया। मासूम को अकेला देख कर दुष्कर्म का प्रयास किया और गुप्तांग से छेड़छाड़ की। पीड़ित पिता की रिपोर्ट पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
गांव निवासी पीड़ित पिता ने पुलिस को रिपोर्ट देकर बताया 22 दिसंबर शाम करीब 4 बजे उसकी 6 वर्षीय पुत्री खेत पर शौच करने गई थी। पुत्री को अकेला खेत पर जाते देख पड़ोसी युवक छुप कर पीछा करने लगा। खेत पर शौच करने के दौरान युवक ने मासूम को दबोच लिया। शोर मचाने पर गुप्तांग से छेड़छाड़ की। मासूम के बदहवास हालात में घर पहुंचने पर माता को शक हुआ। खून का अत्यधिक स्राव होने पर घटना की जानकारी हुई। आरोपी के ने शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित मासूम का पिता नोएडा निजी कंपनी ने नौकरी करता है। सोमवार को छुट्टी लेकर घर पहुंचने के बाद पीड़ित पिता ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने तत्काल आरोपी को हिरासत में लेकर मासूम को उपचार व जांच के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।

पत्नी के छोड़कर जाने के बाद से अकेला रहता है आरोपी
स्थानीय लोगों ने बताया आरोपी की पत्नी प्रेम प्रसंग के चलते विवाह के कुछ समय बाद छोड़कर चली गई। पत्नी के जाने के बाद से युवक के आचरण व कृत्य अजीब से हो गए।

पुलिस ने कहा
पीड़ित पिता की रिपोर्ट पर दुष्कर्म व पोस्को एक्ट में अभियोग पंजीकृत कर लिया है। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
-दिलीप सिंह सीओ स्याना

The Hindustan Times
Author: The Hindustan Times

Admin@The hindustan times

2
0

1 thought on “6 वर्षीय मासूम के साथ हैवानियत”

Leave a Comment

Read More

16
Default choosing

Did you like our plugin?

Read More

error: Content is protected !!