खबर पल पल की

April 30, 2025 8:19 pm

खबर पल पल की

April 30, 2025 8:19 pm

दहेज के लिए विवाहिता को निकालने पर 12 पर मुकद‌मा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हापुड़। विवाहिता को घर से पीटकर निकालने का मामला सामने आया है। पीड़ित पक्ष की तहरीर के आधार पर पुलिस ने एक दर्जन लोगों पर मुकदमा पंजीकृत किया है।

बताया जा रहा है कि दहेज में बाइक और एक लाख रुपए की मांग पूरी न होने पर ससुराल पक्ष के लोगों ने पिटाई कर हत्या का प्रयास किया। साथ ही पहने हुए कपड़ों में घर से बाहर निकाल दिया। कप्तान के आदेश पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। मोदीनगर रोड पर स्थित शक्ति नगर कॉलोनी की रचना ने पुलिस अधीक्षक को शिकायत पत्र में बताया कि उसकी शादी 28 जून 2021 को धौलाना कस्बा के बड़ा मोहल्ला के अनिल के साथ हुई थी। शादी में मायके वालों ने छह लाख रुपए खर्च किए थे। शादी में मिले दान दहेज से ससुराल पक्ष के लोग नाखुश थे। जिसके बाद से ही अतिरिक्त दहेज में बाइक और एक लाख रुपए की मांग करने लगे। मांग पूरी न होने पर प्रताड़ित करते रहने का भी आरोप है। 12 अक्टूबर 2024 की शाम करीब 7 बजे दहेज की मांग करते हुए आरोपियों ने उसके साथ मार मारपीट की। साथ ही पति ने हत्या की नीयत से उसके गले पर धारदार हथियार से वार किया। शोर सुनकर आसपास मौजूद लोग इकट्ठा हुए। इसके बाद आरोपियों ने पीड़िता को घर से बाहर निकाल दिया। इसके बाद वह थाने पहुंचे और कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

सीओ जितेंद्र शर्मा ने बताया कि मामले मे सुसराल पक्ष पति अनिल, ससुर वेदप्रकाश, सास लीलावती, जेठ हरवीर, राहुल, कर्मवीर, सुनील व जेठानी मेहनदरी, गीता परवेश, पिंकी, व नन्दन आरती के खिलाफ दर्ज मुकदमे मे जांच जारी है। पड़ोसियो के बयान भी दर्ज कराये जायेगे।

The Hindustan Times
Author: The Hindustan Times

Admin@The hindustan times

3
0

Leave a Comment

Read More

16
Default choosing

Did you like our plugin?

Read More

error: Content is protected !!