हापुड़। उत्तर प्रदेश के जनपद हापुड़ में शुक्रवार को आर्य कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय, हापुड़ में अर्थशास्त्र विभाग की अध्यक्षा डॉ. रुचि त्यागी के नेतृत्व में एक स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। अर्थशास्त्र विभाग की प्राध्यापिका सुश्री वंदना ने कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए स्त्री सशक्तिकरण पर अपने विचार व्यक्त किए तथा छात्राओं को स्लोगन प्रतियोगिता के लिए आमंत्रित किया। प्रतियोगिता में कुछ 16 छात्राओं ने भागीदारी की। स्त्री सशक्तिकरण के संदर्भ में छात्राओं ने अपने विचार व्यक्त करते हुए स्लोगन का निर्माण किया। निर्णायक मंडल की सदस्या प्रोफेसर करुणा गुप्ता तथा डॉक्टर प्रियंका सोनकर ने अपना निर्णय देते हुए कुमारी रुबीना को प्रथम, कुमारी खुशी को द्वितीय तथा कुमारी आराधना को तृतीय विजेता घोषित किया। महाविद्यालय की कार्यवाहक प्राचार्या प्रोफेसर संगीता अग्रवाल ने स्त्री सशक्तिकरण पर अपने विचार व्यक्त करते हुए उन महिलाओं को रेखांकित किया, जिनका भारतवर्ष के विकास में महत्वपूर्ण योगदान रहा है। कार्यक्रम में प्रोफेसर अरुणा शर्मा, प्रोफेसर सरोजिनी, प्रोफेसर मनीला रोहतगी , सुश्री ललिता रानी आदि अध्यापिकाएं तथा छात्राएं उपस्थित रहीं। कार्यक्रम की समाप्ति पर डॉ. रश्मि सिंह ने सभी का हृदय से आभार व्यक्त किया।

Author: The Hindustan Times
Admin@The hindustan times