खबर पल पल की

April 30, 2025 8:12 pm

खबर पल पल की

April 30, 2025 8:12 pm

लहसुन पर फिर आई महंगाई, थोक में बिक रहा 350

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बुलंदशहर। लहसुन पर फिर से महंगाई आ गई है। दो सप्ताह में ही लहसुन के रेट में थोक में 50 रुपए प्रति किलो की बढ़ोतरी हुई है। ढाई माह में यह तीसरी बार बढ़ोतरी है। नया लहसुन आने में अभी लगभग दो माह का समय है। जानकारों के अनुसार लहसुन के रेट में अभी और भी तेजी आ सकती है।
लहसुन के रेट फिर से बढ़ने शुरू हो गए हैं।
ढाई महीने में लहसुन में रेट में 75 प्रतिशत तक तेजी आ चुकी है। ढाई महीने पहले थोक में 200 रुपए किलो बिकने वाला लहसुन वर्तमान में 350 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गया है। नए लहसुन में आने में अभी दो माह का समय है। वर्तमान में वैवाहिक कार्यक्रम का दौर चल रहा है। जानकारों की मानें तो वैवाहिक कार्यक्रम में अधिक डिमांड के चलते लहसुन के रेट अभी और बढ़ सकते हैं। उस्मान फ्रूट कंपनी के संचालक आढ़ती चांद खां ने बताया कि ढाई माह पूर्व थोक में लहसुन 200 रुपए प्रति किलो था। रेट बढ़ने शुरू हुए और एक सप्ताह पूर्व तक लहसुन 300 रुपए प्रति किलो तक पहुंच गया। मात्र दो सप्ताह में ही फिर से रेट बढ़े और अब वर्तमान में थोक में लहसुन का रेट 350 रुपए प्रति किलो तक पहुंच गया है। आढ़ती ने बताया कि नया लहसुन लगभग दो माह बाद आएगा। नया लहसुन आने के बाद ही लहसुन के रेट कम हो पाएंगे। लगातार रेट के बढ़ने से गरीबों की रसोई से लहसुन गायब हो गया है।

गोभी के रेट में आया तीन गुने का उछाल
वैवाहिक कार्यक्रम में सब्जी की बढ़ती मांग का असर गोभी पर दिखाई दे रहा है। गोभी के रेट में तीन गुने का उछाल आया है। एक माह पूर्व गोभी थोक में 10 रुपए प्रति किलो बिक रही थी। आढ़ती चांद खां, मोहित कुमार आदि ने बताया कि रविवार को गोभी थोक में 30 रुपए प्रति किलो बिकी है।

The Hindustan Times
Author: The Hindustan Times

Admin@The hindustan times

3
0

2 thoughts on “लहसुन पर फिर आई महंगाई, थोक में बिक रहा 350”

Leave a Comment

Read More

16
Default choosing

Did you like our plugin?

Read More

error: Content is protected !!