बुलंदशहर। मुख्यमंत्री जी के निर्देशों के क्रम में कानून व्यवस्था व साफ सफाई व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिलाधिकारी चन्द्र प्रकाश सिंह एवं एसएसपी श्लोक कुमार ने गुरुवार प्रातः पांच बजे बुलंदशहर नगर में भ्रमण करते हुए जायजा लिया। प्रातः सैर करने वाले पुरुषों व महिलाओं से भी संवाद करते हुए उनसे साफ सफाई, सुरक्षा व्यवस्था के बारे में जानकारी ली गई। लोगों द्वारा बताया गया कि तेज रफ्तार से बाइक, मोडिफाई साइलेंसर से तेज आवाज बाइक चलाई जाती है। जिलाधिकारी ने पुलिस को निर्देश दिए कि ऐसा करने वाले लोगों के विरूद्ध नियमानुसार कार्यवाही सुनिश्चित करें। प्रातःकाल में सैर करने वाले स्थानों पर पुलिस पेट्रोलिंग भी करने के निर्देश दिए गए। इसके साथ ही निर्धारित मानकों के अनुसार ही डीजे व लाउडस्पीकर बजाए जाए। ईओ नगर पालिका को निर्देश दिए गए कि साफ सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित कराई जाए। सफाई के बाद कूड़े का उठान समय से करते हुए डंपिंग ग्राउंड पर ही कूड़ा भिजवाया जाए। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन डा प्रशांत कुमार, अपर जिलाधिकारी वित्त राजस्व अभिषेक सिंह, एसपी सिटी शंकर प्रसाद, एएसपी ऋजुल कुमार सहित सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

2 thoughts on “जिलाधिकारी व एसएसपी ने कानून व्यवस्था व सफाई व्यवस्था का लिया जायजा”
👌
Good Work..