– हाइडिल में तैनात था 42 वर्षीय सिपाही
– साथी पुलिसकर्मियों ने दी अंतिम विदाई
स्याना। बीबीनगर थाना क्षेत्र के गांव ढकोली निवासी सिपाही की हृदय गति रुकने से मौत हो गई। सिपाही की मौत की सूचना के बाद परिजनों में हाहाकार मच गया। सिपाही का पार्थिव शरीर गांव लाने पर चारों ओर चीख पुकार मच गई। जानकारी के अनुसार 42 वर्षीय सतीश हमीरपुर जनपद के हाइडल में तैनात था। जहां अचानक तबीयत खराब हो गई। सतीश की हृदय गति रुकने से मौत हो गई।
सतीश के परिजनों को सूचना मिलते ही कोहराम मच गया। अचानक आई मौत की खबर से गांव में मातम छा गया। रविवार की सुबह सिपाही सतीश का पार्थिव शरीर पैतृक गांव ढली लाया गया। जहां नम आंखों के बीच मृतक का अंतिम संस्कार किया गया। मृतक सिपाही की पत्नी व बच्चों का रो रो कर बुरा हाल है। शक संवत परिवार को सांत्वना देने के लिए ग्रामीणों की भीड़ पहुंची। सम्मान के साथ मृतक सिपाही का अंतिम संस्कार किया गया। साथी पुलिसकर्मियों ने अंतिम विदाई दी। सम्मान के साथ पुलिस जवान को अंतिम विदाई देकर 2 मिनट का मौन धारण श्रद्धांजलि दी।
