खबर पल पल की

May 1, 2025 12:07 am

खबर पल पल की

May 1, 2025 12:07 am

बढ़ती ठंड को देखते हुए राष्ट्रीय मानव सेवा संगठन कार्यकर्ताओं ने किया गर्म कपड़ों का वितरण

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

– गरीब में जरूरतमंद लोगों को वितरित किए गए कंबल

स्याना। स्याना में राष्ट्रीय मानव सेवा संगठन कार्यकर्ताओं ने गरीब व जरूरतमंद लोगों को गर्म कपड़ों में कंबलों का वितरण किया। राष्ट्रीय मानव सेवा संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. राजा मलिक ने कहा कि गरीब व जरूरतमंद लोगों की मदद करना ही सबसे बड़ा पुनीत कार्य है। बढ़ती ठंड के चलते कई परिवार ऐसे हैं जो आर्थिक स्थिति से जूझ रहे हैं। ऐसे लोगों की मदद कर मानवता की नई मिसाल पेश की गई है।

संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजा मलिक ने कहा कि जरूरतमंद लोगों की मदद करना ही संगठन का लक्ष्य है। राष्ट्रीय मानव सेवा संगठन आम जानकी सेवा के लिए हर संभव प्रयास कर रहा है। जरूरतमंद लोगों को हर सुविधा मुहैय्या करना हि संगठन की प्राथमिकता है। स्याना कोतवाली में तैनात क्राइम इंस्पेक्टर हरवीर सिंह ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। क्राइम इंस्पेक्टर हरवीर सिंह ने कहा कि मानव सेवा करना ही सबसे बड़ा धर्म का कार्य है। जरूरतमंद लोगों की मदद कर समाजसेवी संगठन एक नई मिसाल पेश कर रहा है। कार्यक्रम में राष्ट्रीय महासचिव रेवती प्रसाद गौतम ,सचिव प्रमोद त्यागी, प्रवक्ता विकार अहमद खान, महिला प्रकोष्ठ के अध्यक्ष सुनीता चौधरी,गौरव यादव बीमा वाले, नीटू चौधरी, दीपचंद गौतम जी, कृष्ण कुमार ,रुपेश चौधरी , प्रमोद चौहान, मूलचंद चौहान, मोमिन मलिक ,अब्दुल रहमान ,सुबरती सैफी आदि मौजूद रहे।

Aman Tyagi
Author: Aman Tyagi

2
0

Leave a Comment

Read More

16
Default choosing

Did you like our plugin?

Read More

error: Content is protected !!