खबर पल पल की

April 30, 2025 8:35 pm

खबर पल पल की

April 30, 2025 8:35 pm

कासगंजः गृह कलेश के चलते फंदे से लटक कर महिला ने की आत्म हत्या, परिवार में छाया मातम

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कासगंज: सदर कोतवाली के पवसरा गांव में एक 30 वर्षीय महिला ने गले में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने साक्ष्यों को एकत्रित कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतका के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना के पीछे गृह क्लेश बताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

पवसरा गांव निवासी संतोष की 30 वर्षीय पत्नी मिथिलेश ने शनिवार की रात्रि फंदे से लटककर जान दे दी। इस दौरान उसका पति गहरी नींद में सो रहा था। संतोष साढ़े 11 बजे पत्नी को फंदे पर झूलता देखा तो दंग रह गया। उसकी मौत हो चुकी है। पति संतोष ने घटना की जानकारी कोतवाली पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य को एकत्रित कर फोटो ग्राफी की। साथ ही मामले की जानकारी मृतका के पति से ली। बाद में शव को फंदे से उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

इंस्पेक्टर लोकेश भाटी ने बताया कि पवसरा गांव की एक महिला ने फांसी लगाकर आत्म हत्या की है। उसके शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी। आत्महत्या का कारण गृह क्लेश बताया जा रहा है।

चार मासूमों के सिर से उठा मां का साया

गृह क्लेश से क्षुब्ध महिला मिथिलेश ने चार मासूम मासूमों को छोड़कर आत्म हत्या का कदम उठाया है। महिला के बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। वह अपने बच्चों को रोता-बिलखता छोड़कर दूनिया से अलविदा हो गई। बड़ा बेटा 12 वर्ष का अभिषेक है। 10 वर्ष की बेटी खुशबू है। 8 वर्ष की नंदिनी है। 5 वर्ष का बेटा प्रिंस है। मां की मौत के बच्चों को रो रोकर बुरा हाल है।

Akshit Agarwal
Author: Akshit Agarwal

सीनियर एडिटर

1
0

Leave a Comment

Read More

16
Default choosing

Did you like our plugin?

Read More

error: Content is protected !!