खबर पल पल की

May 1, 2025 12:05 am

खबर पल पल की

May 1, 2025 12:05 am

जेपी विद्या मंदिर में हुआ रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

स्याना। स्याना जेपी विद्या मंदिर चांदपुर में विद्यालय में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। छात्र-छात्राओं ने अपनी अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉक्टर मोहन चंद ठाकुर ने निर्णायक मंडल के साथ सभी रंगोलियों का अवलोकन किया। और छात्र-छात्राओं को दीपावली की शुभकामनाएं दी।

छात्राओं ने रंगोली बनाकर अपनी प्रतिभाएं दिखाई। रंगोली प्रतियोगिता में विजेता रही छात्राओं को सम्मानित किया।

प्रधानाचार्य मोहन चंद्र ठाकुर ने कहा कि प्रतियोगिताओं में भाग लेने से छात्र-छात्राओं का सर्वांगीण और विकास होता है। प्रतियोगिताओं में भाग लेने से छात्रों में छिपे हुनर सामने आते हैं। निर्णायक मंडल में नीतू शर्मा सुरेंद्र कौर व रवि कुमार सम्मिलित रहे। बालकुमार शर्मा डॉ धर्मेंद्र कुमार वर्मा चेतन कुमार सुंदर सिंह तोमर और गौरव सक्सेना और विद्यालय के समस्त स्टाफ ने कार्यक्रम व्यवस्थित करने में अपना योगदान दिया।

Aman Tyagi
Author: Aman Tyagi

1
0

Leave a Comment

Read More

16
Default choosing

Did you like our plugin?

Read More

error: Content is protected !!