–जिला मुख्यालय के गेट पर धरना दे रहे भाकियू महाशक्ति के कार्यकर्ता
बुलंदशहर। बुलंदशहर में रविवार को कलेक्ट्रेट के गेट पर भारतीय किसान यूनियन महाशक्ति के कार्यकर्ता अर्धनग्न होकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए। प्रदर्शनकारी किसानों को समझाने के लिए सिटी मजिस्ट्रेट मौके पर पहुंचे। सिटी मजिस्ट्रेट ने प्रदर्शनकारी किसानों को समझने का प्रयास किया। किसानों का आरोप है कि तहसील खुर्जा में भ्रष्टाचारी लेखपाल तैनात है जिसे तुरंत हटाया जाए। भ्रष्टाचारी लेखपाल को तुरंत हटाए जाने की मांग को लेकर किसान यूनियन कार्यकर्ता अर्धनग्न हो गए।
बीते दिन से धरने पर बैठे किसानों में से कई प्रदर्शनकारी किसानों की तबीयत भी बिगड़ गई है। बताया गया कि किसान बीते दिन से मांगों को लेकर धरने पर बैठे हुए हैं। प्रदर्शनकारी किसानों के बीच पहुंचे सिटी मजिस्ट्रेट ने किसानों को आश्वासन दिया। लेकिन किसान अपनी मांगों पर अडिग रहे। भारतीय किसान यूनियन महाशक्ति के राष्ट्रीय अध्यक्ष के नेतृत्व में प्रदर्शनकारी किसान धरने पर बैठे हुए हैं। किसानों ने कलेक्ट्रेट के गेट पर डेरा डाला हुआ है।
