खबर पल पल की

April 30, 2025 8:35 pm

खबर पल पल की

April 30, 2025 8:35 pm

गीदड़ के हमले में एक दंपत्ति समेत चार लोग घायल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

स्याना। शुक्रवार की देर रात्रि कोतवाली क्षेत्र के गांव महाव में गीदड़ ने हमला कर चार लोगो को घायल कर दिया। घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं घायलों की गम्भीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने हायर सेंटर रैफर कर दिया।
शुक्रवार की देर रात्रि कोतवाली क्षेत्र के गांव महाव निवासी मनेंद्र व रेखा देवी अपने घर में सो रहे थे। इसी दौरान अचानक गीदड़ ने उन पर व उनके पशु पर हमला कर दिया, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की चीख पुकार सुनकर आसपास के लोगो के आने पर गीदड़ भाग गया।
इसके बाद गीदड़ ने राजवती के घर में घुसकर हमला कर घायल कर दिया। इसके बाद गांव के बाहर कोल्हू पर काम कर रहे व्यक्ति पर हमला कर घायल कर दिया। घायल की चीख पुकार सुनकर आसपास के लोगों ने गीदड़ की घेराबंदी कर मौत के घाट उतार दिया।
Aman Tyagi
Author: Aman Tyagi

2
0

Leave a Comment

Read More

16
Default choosing

Did you like our plugin?

Read More

error: Content is protected !!