खबर पल पल की

April 30, 2025 7:04 pm

खबर पल पल की

April 30, 2025 7:04 pm

स्याना में स्वयंसेवकों ने पथ संचलन किया

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नगर में पथ संचलन करते स्वयंसेवक।
स्याना। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने रविवार को नगर में स्वयंसेवकों का पथ संचलन कार्यक्रम आयोजित किया। हिंदू संस्कृति की रक्षा और भारतीय संस्कृति के प्रति समाज में चेतना जगाने के लिए यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। पथ संचलन जवाहर गंज से शुरू होकर मेन बाजार, चांदपुर चुंगी, नई सड़क आदि स्थानों से होते हुए बाबूजी कल्याण सिंह पार्क पर आकर संपन्न हुआ। नगर में लोगो ने जगह जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। आरएसएस के नगर संघचालक राजेंद्र अग्रवाल ने कहा कि भारतीय संस्कृति में विविधता होने के बावजूद एकता का संदेश रहता है। उन्होंने स्वयंसेवको से अपील की कि अपनी संस्कृति के संरक्षण के प्रति जागरूक रहें। नगर कार्यवाह पवन लोधी ने कहा कि स्वयंसेवको को संस्कारवान बनाना, अपनी संस्कृति की जड़ों को पहचानने के लिए यह कार्यक्रम आयोजित किया गया है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्वयंसेवक शामिल हुए। इस दौरान संदीप त्यागी, विक्रांत त्यागी, पंकज अग्रवाल, दिव्यांश त्यागी, अतुल राय, पवन त्यागी, कपिल सेठी, राजीव राजपूत व दुष्यंत शर्मा आदि मौजूद रहे।
Aman Tyagi
Author: Aman Tyagi

2
0

1 thought on “स्याना में स्वयंसेवकों ने पथ संचलन किया”

Leave a Comment

Read More

16
Default choosing

Did you like our plugin?

Read More

error: Content is protected !!