–जवाबी कार्यवाही दो बदमाश घायलावस्था में गिरफ्तार
बुलन्दशहर। खुर्जा नगर पुलिस एक अभिसूचना के आधार पर मदनपुर चौराहे पर संदिग्ध व्यक्ति व वाहन की चैकिंग कर रही थी। उसी समय ग्राम मदनपुर रोड से एक बाइक पर दो संदिग्ध व्यक्ति आते हुए दिखाई दिये, जिनको रूकने का इशारा किया गया तो नही रुके बल्कि बाइक को तेजी से मोड़कर वापस ग्राम मदनपुर की तरफ भागने का प्रयास करने लगे। जिस पर बदमाशो की बाइक कुछ दूरी पर अनियन्त्रित होकर फिसल गयी। बदमाशों द्वारा अपने आपको पुलिस से घिरता देख पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग की गयी, पुलिस टीम द्वारा की गयी आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग में दो बदमाशों पैर में गोली लगने से घायल हो गये, जिनको गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार व घायल बदमाशों की पहचान बाबूलाल पुत्र लोकेन्द्र निवासी ग्राम कमालपुर भदौरा थाना खुर्जा नगर जनपद बुलन्दशहर और गोलू पुत्र चौधरी विजेन्द्र सिंह निवासी मौ0 विमलानगर खुर्जा जंक्शन थाना खुर्जा नगर जनपद बुलन्दशहर के रुप में हुई हैं। जिनको उपचार हेतु जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बदमाशों के कब्जे से हत्या की घटना में प्रयक्त अवैध असलहा, कारतूस व बाइक बरामद हुई है।
अभियुक्त बाबूलाल व गोलू ने दिनांक 09 सितंबर 2024 को पैसे के लेन-देन को लेकर मौ0 विमलानगर निवासी गौरव की गोली मारकर हत्या कर दी थी।
