खबर पल पल की

May 1, 2025 4:47 am

खबर पल पल की

May 1, 2025 4:47 am

रामनवमी पर घरों में कन्या लांगुर जिमाए

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

स्याना। रामनवमी पर शुक्रवार को नगर में देवी मंदिरों पर भक्तों की भीड़ उमड़ी। सुबह से मंदिरों में पूजा अर्चना का दौर शुरू हो गया। महिलाओं ने मंदिरों और घरों में कन्या लांगुर जिमाए। नगर के वैराफिरोजपुर मार्ग स्थित मंशा देवी मंदिर, हरमिलाप दिव्य वैष्णो मंदिर व प्राचीन देवी मंदिर में खासी भीड़ रही। हवन पूजन के बाद महिलाओं ने मंदिरों में कन्याओं का पूजन करके उन्हें जिमाया। इसी तरह घरों में भी कन्या लांगुर को हलवा-चने का प्रसाद देकर दक्षिणा में उपहार दिए गए। इस दौरान लोगों ने कन्या लांगुर को दक्षिणा में पैसे, पेंसिल बाक्स, लंच बाक्स व पानी की बोतलें जैसे गिफ्ट दिए। कन्या लांगुर गिफ्ट पाकर फूले नहीं समाए। जिन लोगों ने नौ दिन का व्रत रखा था, उन्होंने कन्या लांगुर को जिमाकर व्रत खोला। उधर, मंदिरों में कई स्थानों पर भंडारे और रात को देवी जागरण के आयोजन किए गए।
Aman Tyagi
Author: Aman Tyagi

2
0

Leave a Comment

Read More

16
Default choosing

Did you like our plugin?

Read More

error: Content is protected !!