खबर पल पल की

May 1, 2025 12:14 am

खबर पल पल की

May 1, 2025 12:14 am

एक महिला और एक पुरुष को काटा सांप ने, दोनो लोग जिला अस्पताल मामों में भर्ती

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कासगंज: 11 अक्टूबर की सुबह में अलग- अलग स्थानों पर दो लोगों को सांप ने काट लिया। दोनो लोगों को परिजनों द्वारा जिला अस्पताल मामों पर भर्ती कराया गया। जहां से दोनो लोगो को उपचार के बाद डॉक्टरों द्वारा घर भेज दिया गया।

11 अक्टूबर शुक्रवार को 32 वर्षीय महिला सुनीता पत्नी कौशल जो अल्लीपुर की निवासी है, आज सुबह करीब 06 बजे बाजरा के खेत में काम कर रही थी। जहां पर सांप ने उसके हाथ की उंगली में काट लिया। चीख पुकार सुनकर मौके पर अन्य लोग उपस्थित हो गए, जिनके द्वारा सुनीता को जिला अस्पताल मामों कासगंज पर भर्ती कराया गया। जहां पर उपचार के बाद हालत में सुधार हो गया। सुनीता के हालत में सुधार के बाद डॉक्टरों ने घर भेज दिया है।

वहीं किरामई का निवासी 35 वर्षीय इंद्रजीत पुत्र बत्तन आज सुबह करीब 04 बजे अपने खेतों की ओर टहलने गया था, जहां पर उसके भी हाथ की उंगली में सांप ने काट लिया। परिजनों द्वारा इंद्रजीत को आनन फानन में संयुक्त जिला चिकित्सालय मामों पर भर्ती कराया गया। उसे भी उपचार के बाद डॉक्टरों ने घर भेज दिया है।

Akshit Agarwal
Author: Akshit Agarwal

सीनियर एडिटर

1
0

Leave a Comment

Read More

16
Default choosing

Did you like our plugin?

Read More

error: Content is protected !!