कासगंज: श्री गणेश इंटर कॉलेज कासगंज में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा द्वारा आयोजित होने वाले तीन दिवसीय पंचदश युवा जनपदीय के खेल समारोह के दूसरे दिन प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभाओं का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के दूसरे दिन सुबह 6:00 बजे पैदल चाल का शुभारंभ कर दिया गया। कार्यक्रम का संचालन अभिषेक पांडे जिला प्रभारी स्काउट द्वारा किया गया। पंचदश जनपदीय युवा खेल समारोह 09 अक्टूबर दिन बुधवार से 11 अक्टूबर दिन शुक्रवार तक आयोजित किया जा रहा है। जिसमे हजारों खिलाड़ी इन प्रतिस्वर्धाओं में प्रतिभाग करेंगे। जो एक विकसित भारत, समृद्ध भारत और मजबूत भारत के लिए जरूरी है।
प्रतियोगा में कोन- कोन रहे अव्वल
5 किलोमीटर दौड़ में विवेक कुमार श्री गणेश इंटर कॉलेज कासगंज ने प्राप्त किया। 3000 मीटर दौड़ में भी विवेक ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
गोला फेंक में अंडर 17 में प्रथम स्थान नीतू राजपूत श्री गणेश इंटर कॉलेज कासगंज ने प्राप्त किया। जैवलिन थ्रो में भी नीतू ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
अंडर 17 बालिका वर्ग की ऊंची कूद में प्रथम स्थान आस्था, द्वितीय स्थान मुस्कान शेरवानी इंटर कॉलेज न्योली नगरिया ने प्राप्त किया।
ट्रिपल कूद में विशाल बाबू प्रथम कृष्णकांत द्वितीय निलेश कुमार तृतीय स्थान प्राप्त किया।
जूनियर की 800 मीटर बालक वर्ग रेस में अभिषेक राजपूत प्रथम, लव कुमार द्वितीय, संदीप कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
बालिका वर्ग अंदर-19 हैमर थ्रो में अंजू श्री गणेश इंटर कॉलेज ने प्रथम स्थान, सलोनी शेरवानी इंटर कालेज द्वितीय स्थान, खुशबू जीजीआईसी तीसरा स्थान प्राप्त किया।
गोला फेंक में बालिका वर्ग में सलोनी प्रथम, शिवानी वर्मा द्वितीय, सोनम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
3000 मीटर की अंदर-19 बालिका वर्ग में चरण देवी शेरवानी इंटर कॉलेज नगरिया, कुमकुम जीजीआईसी कल्पना शिवा इंटर कॉलेज ने प्राप्त किया।
अंडर-19 बालक वर्ग 3000 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान विवेक कुमार श्री गणेश इंटर कॉलेज कासगंज ने प्राप्त किया।
वहीं हैमर थ्रो में हिमांशु नाथूराम सुशीला देवी इंटर कॉलेज गंजडुंडवारा, श्यामू श्री गणेश इंटर कॉलेज कासगंज ने प्राप्त किया। वहीं भाला फेंक में अंदर-19 बालक वर्ग में बनारसी बाबू ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
इस अवसर पर प्रधानाचार्य और जनपदीय युवा खेल प्रतियोगिता के संयोजक हरिप्रकाश नारायण दुबे श्री गणेश इंटर कॉलेज, जिला क्रीड़ा प्रभारी समीक्षा सिंह जादौन आदि लोग मौजूद रहे

Author: Akshit Agarwal
सीनियर एडिटर