खबर पल पल की

April 30, 2025 10:51 pm

खबर पल पल की

April 30, 2025 10:51 pm

कन्या भ्रूण हत्या महापाप-ललित त्रिवेदी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

स्याना के बड़ी माता चामुण्डा मंदिर में आमजन को कन्या भ्रूण हत्या नहीं करने का संकल्प दिलाते हिंदजन सेवा समिति कार्यकर्त्ता
स्याना। हिंदजन सेवा समिति के कार्यकर्त्ताओं ने शुक्रवार को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत नगर के बड़ी माता चामुंडा मन्दिर में पहुंचकर आमजन को कन्या भ्रूण हत्या नहीं करने का संकल्प दिलाया। समिति अध्यक्ष ललित त्रिवेदी ने कहा कि कन्या भ्रूण हत्या महापाप है। बेटियों को बोझ नहीं समझना चाहिए। समाज को अपनी सोच में परिवर्तन लाना होगा। बेटियां प्रत्येक क्षेत्र में लड़कों से आगे निकालकर देश व विदेश में नाम रोशन कर रही हैं। समिति महिला मोर्चा अध्यक्ष इंदु रानी ने कहा कि हमें अपने दिल से बेटा व बेटी के फर्क को मिटाना होगा अन्यथा आने वाले समय में गंभीर स्थिति समाज के सामने खड़ी हो जाएगी। इस दौरान इंदिरा देवी, अंजू शर्मा, सुनीता त्यागी, सुशील शर्मा, दीपक व मिंटू कुमार आदि मौजूद रहे।
Akshit Agarwal
Author: Akshit Agarwal

सीनियर एडिटर

1
0

Leave a Comment

Read More

16
Default choosing

Did you like our plugin?

Read More

error: Content is protected !!