कासगंज: शहर में स्थित श्री सूरज प्रसाद डागा सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में आज दिनांक 4 अक्टूबर को द्वीप प्रज्वलित कर क्षेत्रीय विज्ञान मेला-2024 का उद्घाटन किया गया। यह मेला 06 अक्टूबर तक लगेगा।

इस मेले का आयोजन “विद्या भारती पश्चिमी उत्तर प्रदेश” द्वारा श्री सूरज प्रसाद डागा में विद्यालय के ही प्रांगण में किया गया है। क्षेत्रीय विज्ञान मेला आज 04 अक्टूबर से लगाया गया है जिसका समापन 06 अक्टूबर को किया जाएगा। इसमें ब्रज, मेरठ औ्री उत्तराखंड प्रांत में विद्या भारती द्वारा संचालित विद्यालयों के 350 अध्यन करने वाले छात्र छात्राओं एवं उनको शिक्षा प्रदान करने वाले आचार्य / प्रधानाचार्यों के उत्साह वर्धन हेतु विद्या भारती ब्रज प्रदेश द्वारा बाल वैज्ञानिक प्रतिभाओं का प्रदर्शन विद्यालय प्रांगण में आज दिनांक 04 अक्टूबर दिन शुक्रवार से दिनांक 06 अक्टूबर दिन रविवार तक आयोजित किया जाएगा।
इस उद्घाटन के अवसर पर जिला विद्यालय निरीक्षक प्रदीप कुमार मौर्य, पश्चिमी उत्तर प्रदेश क्षेत्रीय संगठन मंत्री रामेश्वर साहू, सह संरक्षक संजय डागा, क्षेत्रीय विज्ञान संयोजक सोमगिरि, बाल कल्याण समिति अध्यक्ष कौशल साहू, राष्ट्रीय मंत्री विद्या भारती डॉक्टर कृष्ण वीर सिंह, विभाग प्रचारक विजय राज पन्नू, बाल कल्याण समिति संतोष कुमार महेश्वरी आदि लोगों के साथ-साथ पवन डागा एवं विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं सह प्रदेश निरीक्षक भूपेंद्र कुमार सिंह, प्रांतीय विज्ञान प्रमुख नरेंद्र दत्त शर्मा, भगवान झा आदि लोग मोजूद रहे।

Author: Akshit Agarwal
सीनियर एडिटर