कासगंज: 4 अक्टूबर शुक्रवार को अमांपुर रोड कासगंज पर स्थित श्री सूरज प्रसाद डागा सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में 3 दिवसीय क्षेत्रीय विज्ञान मेला का आयोजन किया जाएगा। इस मेले का आयोजन “विद्या भारती पश्चिमी उत्तर प्रदेश” द्वारा सूरज प्रसाद डागा में विद्यालय के ही प्रांगण में किया जाना है। क्षेत्रीय विज्ञान मेला 04 अक्टूबर से लगाया जाएगा जिसका समापन 06 अक्टूबर को किया जाएगा। इसमें ब्रज, मेरठ और उत्तराखंड प्रांत में विद्या भारती द्वारा संचालित विद्यालयों के 350 अध्यन करने वाले छात्र- छात्राओं एवं उनको शिक्षा प्रदान करने वाले आचार्य/ प्रधानाचार्यों के उत्सहवर्धन हेतु विद्या भारती ब्रज प्रदेश द्वारा बाल वैज्ञानिक प्रतिभाओं का प्रदर्शन विद्यालय प्रांगण में दिनांक 04 अक्टूबर दिन शुक्रवार से दिनांक 06 अक्टूबर दिन रविवार तक आयोजित किया जाएगा। विद्यालय की ओर से कल दिन शुक्रवार को शाम 6:00 बजे उद्घाटन सत्र में क्षेत्र के सभी लोग सादर आमंत्रित किए गए हैं।

Author: Akshit Agarwal
सीनियर एडिटर