खबर पल पल की

April 30, 2025 10:51 pm

खबर पल पल की

April 30, 2025 10:51 pm

ठेकेदार पर अनुमति से अधिक पेड़ काटने का आरोप

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

स्याना। कोतवाली क्षेत्र के गांव नहचोली के प्रधान ने एसडीएम को शिकायती पत्र देकर लकड़ी ठेकेदार पर अनुमति से अधिक आम के हरे पेड़ काटने का आरोप लगाया है। एसडीएम ने तहसीलदार को जांच करने के आदेश दिए हैं। कोतवाली क्षेत्र के गांव नहचोली के प्रधान महेन्द्र सिंह ने एसडीएम को शिकायती पत्र देकर बताया कि गांव नहचोली में जल निगम द्वारा पानी की टंकी का निर्माण किया जा रहा है। जिसके लिए प्रभागीय निदेशक सामाजिकी वानिकी प्रभाग बुलंदशहर द्वारा 14 पेड़ो को काटने की अनुमति दी गई थी। आरोप है कि लकड़ी ठेकेदार द्वारा 14 पेड़ों के स्थान पर 18 आम के हरे पेड़ों का कटान किया गया है। प्रधान महेन्द्र सिंह ने लकड़ी ठेकेदार के खिलाफ़ कार्यवाही की मांग की है। एसडीएम गजेन्द्र सिंह ने तहसीलदार को जांच कर कार्यवाही के आदेश दिए हैं।

Akshit Agarwal
Author: Akshit Agarwal

सीनियर एडिटर

1
0

Leave a Comment

Read More

16
Default choosing

Did you like our plugin?

Read More

error: Content is protected !!