
स्याना। स्याना विधायक देवेंद्र सिंह लोधी को उत्तर प्रदेश विधानसभा की सार्वजनिक उपक्रम एवं नियम संयुक्त समिति का सदस्य बनाया गया है। यह समिति उत्तर प्रदेश में विधानसभा क्षेत्रों में सरकारी उपकरण एवं निगम की कार्यप्रणाली, वित्तीय स्थिति, प्रशासनिक दक्षता और उनके प्रदर्शन की समीक्षा करती है। इस समिति के मुख्य कार्य वित्त लेखा की जांच कर उनकी समीक्षा करना और प्रशासनिक ढांचे और कार्यप्रणाली में सुधार की सुझाव देना, निगमो में कोई वित्त अनियमितता अथवा प्रशासनिक दोष पाया जाता है तो उसकी जांच कर सरकार को उसकी रिपोर्ट देना है। विधायक देवेंद्र सिंह लोधी ने बताया कि प्रदेश सरकार व विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना के द्वारा समिति में शामिल किया गया है। समिति में सभी विभागों के प्रमुख सचिव एवं संबंधित अधिकारियों के साथ विभागीय समीक्षा कर सरकार को रिपोर्ट देंगे। समिति द्वारा दी गई जिम्मेदारियों व कार्यों को पूर्ण निष्ठा से किया जाएगा।

Author: Akshit Agarwal
सीनियर एडिटर