खबर पल पल की

May 1, 2025 12:35 am

खबर पल पल की

May 1, 2025 12:35 am

पब्लिक इंटर कॉलेज में आयोजित हुई क्षेत्रीय खेलकूद प्रतियोगिता

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

– क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों के छात्रों ने लिया बढ़-चढकर हिस्सा
– विजेता रहे छात्रों को किया गया पुरुस्कृत
बुलंदशहर। स्याना के पब्लिक इंटर कॉलेज में शनिवार को क्षेत्रीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन धीरेंद्र रस्तोगी अध्यक्ष व उप प्रबंधक जयप्रकाश सिंह ने सरस्वती मां के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर किया। प्रधानाचार्य कैप्टन रविंद्र कुमार ने छात्रों से परिचय प्राप्त किया। आयोजित प्रतियोगिता में क्षेत्र के जनता इंटर कॉलेज बुगरासी, जवाहर इंटर कॉलेज बुकलाना, गणेश स्मारक इंटर कॉलेज नरसेना के छात्रों ने प्रतियोगिता में भाग लिया। प्रतियोगिता में अव्वल रहने वाले छात्रों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। जनता इंटर कॉलेज के छात्रों ने प्रतियोगिता में बाजी मार कर ट्राफी पर कब्जा जमा लिया।
पब्लिक इंटर कॉलेज में विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। खो-खो, कबड्डी, दौड़ प्रतियोगिता आयोजित हुई। जनता इंटर कॉलेज बुगरासी के छात्रों ने अपना हुनर दिखाते हुए प्रथम स्थान प्राप्त कर लिया। द्वितीय स्थान पर जवाहर इंटर कॉलेज बुकलाना व तीसरे स्थान पर पब्लिक इंटर कॉलेज स्याना के छात्र रहे। प्रधानाचार्य कैप्टन कुमार ने छात्रों को खेल के प्रति जागरूक करने के साथ उनका उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर शारीरिक शिक्षक अतुल कुमार शर्मा, अनुज कुमार शर्मा, चंचल कुमार, मोहित त्यागी, सुनील कुमार व अंकित कुमार रहे।

Aman Tyagi
Author: Aman Tyagi

2
0

Leave a Comment

Read More

16
Default choosing

Did you like our plugin?

Read More

error: Content is protected !!